Home
News

160 साल पुरानी टेलिग्राम सेवा आज से हुई बंद

एक समय में टेलिग्राम संचार का मुख्‍य स्‍त्रोत मानी जाती थी, 160 साल पुरानी टेलिग्राम सेवा को नई तकनीक और संचार उपकरणों की वजह से ग्रहण लग चुका है। भारत संचार निगम लिमिटेड के सीनियर जनरल मैनेजर शमीम अख्‍तर के एक सर्कुलर जारी किया है जिसके मुताबिक 15 जुलाई 2013 यानी आज से टेलिग्राम सेवा बंद कर दी जाएगी। आज से आप कोई भी टेलिग्राम बुक नहीं कर सकेंगे।

पढ़ें: आईफोन लेने वालें हो जाएं सावधान, ये 5 चीजें नहीं कर पाएगा आईफोन 5

टेलिग्राम सेवा एक समय में एक जगह से दूसरी जगह संदेश पहुंचाने का सबसे तेज जरिया मानी जाती थी। अब फोन और इंटरनेट की मदद से आप दुनियां के किसी भी कोने में पल भर में संदेश पहुंचा सकते हैं जिसकी वजह से धीरे-धीरे टेलिग्राम का प्रयोग होना कम हो गया । 1980 में टेलिग्राम डिपाटर्मेंट को टेलिकम्‍यूनिकेशन डिपाटर्मेंट में बदल दिया गया था, काफी समय से पोस्‍टल डिपाटर्मेंट टेलिग्राम सेवा का संभाल रहा था।

160 साल पुरानी टेलिग्राम सेवा आज से हुई बंद

1980में टेलिग्राम सेवा को उन्‍नत करने के लिए पुराने और भारी भरकम कंप्‍यूटर की जगह नई ट्रांसमीशन सिस्‍टम लगाया था जिसके बाद वेब बेस्‍ड टेलिग्राम मैसेज सिस्‍टम द्वारा टेलिग्राम भेजा जाने लगा। लेकिन समय के साथ साथ लोगों की टेलिग्राम भेजने में रुची कम होने लगी। सर्कुलर में कहा गया है कि दूरसंचार कार्यालय बुकिंग की तारीख से केवल छह महीने तक लॉग बुक, सेवा संदेश, डिलिवरी स्लिप को रखना होगा।

पढ़ें: यहां खाना उड़ कर आता है लोगों के पास

बीएसएनएल दिल्ली के सूत्रों ने बताया, 'हमने सरकार से इस सेवा की मदद के लिए कहा था क्योंकि व्यवसायिक रूप से यह चलाने योग्य नहीं रही। इस पर सरकार ने कहा कि बीएसएनएल बोर्ड को इस पर फैसला करना चाहिए। हमने डाक विभाग से विचार-विमर्श के बाद इस सेवा को बंद करने का फैसला किया।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X