Home
News

आ गई एक और सोशल नेटवर्किंग साइट "सलाम वर्ल्ड नेटवर्क"

आ गई एक और सोशल नेटवर्किंग साइट 'सलाम वर्ल्ड नेटवर्क'


मुसलमानों को वेब की दुनिया में आकर्षित करने के लिए तुर्की की एक स्टार्टअप कंपनी ने सलाम वर्ल्ड के नाम से एक नेटवर्क खोला है। जो यूजर्स को ऑनलाइन पर हलाल सेवा का वायदा किया जा रहा है, जिसमें इस्लाम में प्रतिबंधित चीजें नहीं होंगी।

पूरी दुनिया में सोशल नेटवर्किंग इस समय बड़ा कारोबार है। दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के जहां 80 करोड़ यूजर हैं। सोशल नेटवर्किंग की दुनिया में अकेला फेसबुक नहीं है। चीन के सीना वाइबो के 23 करोड़ यूजर हैं जबकि रूस के वीकॉन्टाक्टे का कहना है कि उसके 10 करोड़ से ज्यादा यूजर हैं। अब मैदान में इस्तांबुल की नई कंपनी उतर रही है। सलाम वर्ल्ड मुस्लिम दुनिया की सबसे बड़ी नेटवर्किंग कंपनी बनना चाहती है ।उसका कहना है कि यह साइट मुस्लिम तौर तरीकों से चलेगी।

हालांकि नई साइट इस साल रमजान यानी जुलाई से पहले नहीं खुलेगी। इस्तांबुल के पॉश चिरागन पैलेस में हाल ही में इस नई वेबसाइट को लॉन्च किया गया। कंपनी के प्रमोशन वीडियो में कहा गया है, नुकसानदेह कंटेंट को अलग कर और पारिवारिक मूल्यों का सम्मान करने वाले कंटेंट बनाकर हम दुनिया भर के मुसलमानों की जरूरतों को पूरा करते हैं।

नई कंपनी का कहना है, सलाम वर्ल्ड के रूप में हमारा लक्ष्य सभी राजनीतिक, भाषाई और सांस्कृतिक अंतरों को मिटाना, दुनिया को मुसलमानों के लिए और मुसलमानों को दुनिया के लिए खोलना है। कंपनी के अनुसार उसका लक्ष्य है, तीन साल के अंदर पांच करोड़ यूजर बनाना। कंपनी को उम्‍मीद है पूरी दुनिया में साइट को पसंद किया जाएगा।

साभार (Deutsche Welle)पुरुष रहें दूर ये है वुमेन सोशल नेटवर्किंग साइट ‘लूलूवाइस’

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X