Home
News

Samsung Galaxy A52 5G बहुत जल्द भारत में होगा लॉन्च, जानिए इस फोन की कीमत और फीचर्स

सैमसंग कंपनी अपना एक नया स्मार्टफोन काफी जल्द भारत में लॉन्च करने वाली है। इस फोन का नाम Samsung Galaxy A52 5G होगा। आपको बता दें कि इस फोन का 4G वेरिएंट यानि Samsung Galaxy A52 पहले ही भारतीय मार्केट में लॉन्च करा दिया गया है। अब इस फोन को 5G वेरिएंट की लॉन्च होने की बारी है। आइए हम आपको इस फोन के बारे में बताते हैं।

Samsung Galaxy A52 5G बहुत जल्द भारत में होगा लॉन्च, जानिए इस फोन की कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy A52 5G को BIS यानि भारतीय सर्टिफिकेशन पर देखा गया है। इसी वजह से ऐसा कहा जा रहा है कि इस फोन को काफी जल्द भारतीय मार्केट में पेश किया जाने वाला है। इस फोन के 4G और 5G वेरिएंट में ज्यादा अंतर नहीं है। BIS में इस फोन के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा तो नहीं किया गया है, लेकिन इस फोन को ग्लोबली लॉन्च कर दिया गया है।

डिस्प्ले और प्रोसेसर

Samsung Galaxy A52 5G में कंपनी ने 6.5 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी है, जो 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। आपको याद दिला दें कि इस फोन का 4जी वेरिएंट 90Hz के डिस्प्ले रिफ्रेश रेट के साथ आया था। इस फोन में कंपनी ने एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया है। इस फोन के प्रोसेसर के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन शायद इस फोन को Qualcomm के 5G चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड OneUI 3.1 के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

इस फोन के कैमरा सेटअप पर गौर करें तो कंपनी इस फोन के पिछले हिस्से में 4 यानि क्वॉड कैमरा सेटअप दे सकती है। इस सेटअप का पहला कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा, वहीं इसका दूसरा कैमरा 12 मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आएगा। इसके अलावा इस फोन का तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर और चौथा कैमरा 5 मेगापिक्सल के मैक्रो सेंसर के साथ आ सकता है। इन सबके अलावा इस फोन का फ्रंट कैमरा 32 मेगापिक्सल का होगा।

बैटरी और कीमत

इस फोन में कंपनी 4,500 एमएएच की बैटरी दे सकती है, जो टाइप सी चार्जिंग पोर्ट के साथ आएगा। इस बैटरी के साथ एक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी होगा। Samsung Galaxy A52 5G को 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज के दो वेरिएंट में पेश किया जा सकता है और इसकी शुरुआती कीमत करीब 30,000 रुपए के आस-पास हो सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Samsung company is about to launch a new smartphone in India very soon. The name of this phone will be Samsung Galaxy A52 5G. Let us tell you that the 4G variant of this phone i.e. Samsung Galaxy A52 has already been launched in the Indian market. Now it is the turn of this phone to launch 5G variants. Let us tell you about this phone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X