Home
News

सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो की कीमत 5,000 रु घटी

सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो की कीमत कंपनी ने 5,000 रुपए कम कर दी है। पहले फोन की कीमत 36,900 रुपए रखी गई थी।

By Agrahi

सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो इस साल के शुरू में लॉन्च किया गया था। फोन की कीमत भारत में 36,900 रुपए रखी गई है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन पहला फोन है जो 6जीबी रैम के साथ लॉन्च होता है।

अब कंपनी ने अपने इस मिड रेंज स्मार्टफोन की कीमत में कटौती करते हुए नई कीमत पेश कर दी है। इस फोन की कीमत पहले से 5000 रुपए कम कर दी गई है। फोन की नई कीमत 31,900 रुपए है। यह फोन कंपनी के ऑनलाइन स्टोर और फ्लिप्कार्ट के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध हुआ है।

सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो की कीमत 5,000 रु घटी

फ्लिप्कार्ट पर सैमसंग के इस फोन में 15,000 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।

ये हैं फोन के स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी C9 प्रो स्मार्टफोन में 6 इंच की फुलएचडी 1080पी AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 653 एसओसी प्रोसेसर और 6जीबी रैम है। फोन की स्टोरेज 64जीबी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो की कीमत 5,000 रु घटी

सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो में 16एमपी का रियर कैमरा है, जबकि फोन का फ्रंट कैमरा भी 16एमपी का है। दोनों कैमरा मोड्यूल्स में अपर्चर है साथ ही इसके रियर कैमरा में डूअल एलईडी फ़्लैश दी गई है। गैलेक्सी सी9 प्रो में 4जी LTE, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक कनेक्टिविटी ऑप्शन दिया है। फोन की बैटरी 4000mAh बैटरी दी गई है और साथ ही फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung galaxy C9 pro has got a price cut. The price is now 5,000 rupees lesser than before. Read more in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X