Home
News

Samsung Galaxy J7 Duo के दाम में हुई 3,000 रुपए की कटौती

By Devesh

Samsung कंपनी ने आज अपना एक स्मार्टफोन लॉन्च किया जिसका नाम सैमसंग गैलेक्सी ऑन8 था। वहीं दूसरी तरफ अपने एक स्मार्टफोन के दाम में 3,000 रुपए की कटौती कर दी। सैमसंग ने Samsung Galaxy J7 Duo के दाम को 3,000 रुपए कम कर दिया है। इस स्मार्टफोन की पहले कीमत 16,990 रुपए थी लेकिन अब इस स्मार्टफोन को मात्र 13,990 रुपए में बेचा जाएगा। नई कीमत के सैमसंग का ये स्मार्टफोन ऑफलाइन स्टोर के साथ-साथ अमेजन इंडिया पर भी उपलब्ध होगा, लेकिन फ्लिपकार्ट पर अभी इस फोन के बिकने की ख़बर नहीं मिली है।

Samsung Galaxy J7 Duo के दाम में हुई 3,000 रुपए की कटौती

Samsung Galaxy J7 Duo की नई कीमत और ऑफर्स

इस स्मार्टफोन को खरीदने के साथ-साथ जियो कैशबैक ऑफर भी उपलब्ध है। इसमें ग्राहकों को 2,750 रुपए का कैशबैक भी दिया जाएगा। आपको बता दें कि जियो के इस 2,750 रुपए के कैशबैक ऑफर के लिए जियो की तरफ से 50 रुपए के 55 कैशबैक वाउचर दिए जाएंगे। इसके अलावा 4 बार रिचार्ज कराने पर डबल डेटा का लाभ भी मिलेगा। गौर करने वाली बात यह है कि जियो कैशबैक का फायदा ये स्मार्टफोन खरीदने वाले उन ग्राहकों को मिलेगा जो अपने जियो नंबर पर 198 रुपये या 299 रुपये के पैक रिचार्ज कराते हैं। इस स्मार्टफोन में रेट की कटौती की खबर मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने एक ट्वीट के जरिए दी है।

इस स्मार्टफोन के फीचर्स

अब इस स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो कुछ महीने पहले इस स्मार्टफोन को इंडिया में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 5.5-इंच का एचडी सुपर एमोलेड डिसप्ले दिया है। फेस अनलॉक फीचर के अलावा इस फोन के बैक पैनल पर फिंगर प्रिंट सेंसर दिया है। फिलहाल इस फोन को दो बेसिक कलर वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसमें ब्लैक और गोल्ड कलर शामिल हैं।

कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए सैमसंग के इस बजट फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसका प्रायमरी कैमरा 13 मेगापिक्लसल का है, जो f/1.9 अपर्चर के साथ आता है। सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। लो लाइट फोटोग्राफी के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश दिया है। फ्रंट कैमरा की बात करें, तो ये 8-मेगापिक्सल का है। फोन का फ्रंट कैमरा भी एलईडी फ्लैश के साथ आता है। इस फोन का कैमरा सेल्फी फोकस और ब्यूटी मोड के साथ आता है।

स्टोरेज और कनेक्टिविटी

सैमसंग गैलेक्सी J7 डुओ में 1.6GHz ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर दिया है। फोन में 4GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज दिया है। रैम और स्टोरेज के आधार पर कंपनी ने इस फोन को फिलहाल एक ही वेरिएंट में पेश किया है। फोन के इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। ये फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है।

सैमसंग के इस फोन में पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3000mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें, तो इसमें 4G VoLTE, वाईफाई 802.11 a/b/g/n/ac, ब्लूटूथ 4.2, GPS, USB टाइप 2.0 और डुअल सिम स्लॉट ऑप्शन हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung reduced the price of the Samsung Galaxy J7 Duo by 3,000 rupees. The first price of this smartphone was Rs 16,990 but now this smartphone will be sold for just Rs 13,990. These new Samsung smartphones will be available on Amazon Store along with the offline store, but Flipkart has not yet received the news of the sale of this phone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X