Home
News

Samsung, Galaxy M42 5G जल्द होगा लॉन्च, जानिए इसके लीक फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

सैमसंग कंपनी अपना एक 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है, जिसका इंतजार यूज़र्स काफी वक्त से कर रहे हैं। इस फोन का नाम Samsung Galaxy M42 5G है। इस फोन का इंतजार खत्म होने वाला है। इस फोन को इस महीने के अंत में लॉन्च किया जाएगा।

Samsung, Galaxy M42 5G जल्द होगा लॉन्च, जानिए इसके लीक फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

यह सैमसंग कंपनी की नई सीरीज है और इस नई एम सीरीज का पहला स्मार्टफोन Samsung Galaxy M42 5G होगा। हालांकि इस फोन के लॉन्च डेट की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है लेकिन इस फोन को सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर लाइव कर दिया गया है। वहीं इसे BIS से सर्टिफिकेट भी मिल चुका है।

इस फोन की लीक रिपोर्ट

Samsung Galaxy M42 की कई लीक रिपोर्ट्स आ चुकी है और उनके मुताबिक इस फोन के कुछ फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस भी पता चल चुके हैं। आइए हम आपको उनके बारे में बताते हैं।

Samsung Galaxy M42 5G में 64 मेगापिक्सल का पहला बैक कैमरा होगा। इसके अलावा इस फोन में AMOLED डिस्प्ले दी गई होगी। वहीं इस फोन में प्रोसेसर के लिए Snapdragon 750G का इस्तेमाल किया जाएगा जबकि इसमें एक बड़ी बैटरी भी दी जाएगी। इस फोन में 6000 एमएएच की बैटरी भी दी जाएगी, जो इस फोन के बैटरी बैकअप को बूस्ट करने का काम करेगी।

Samsung Galaxy M42 के बारे में कहा जा रहा है कि यह फोन Samsung Galaxy A42 का ही एक रिब्रांडेड वर्ज़न होने वाला है। अगर ऐसा होता है तो Samsung Galaxy M42 में 6.6 इंच की एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी-यू डिस्प्ले हो सकती है। इसके साथ-साथ इस फोन में प्रोसेसर के रूप में Qualcomm Snapdragon 750G SoC चिपसेट को शामिल किया जाएगा।

इस फोन का संभावित कैमरा

इस फोन के संभावित कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें क्वॉड रियर कैमरा सेटअप होने वाला है और इस सेटअप का पहला कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा, इसकी पुष्टि तो हो चुकी है। वहीं इस फोन का दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड एंगल के साथ आ सकता है। वहीं इस फोन के अगले हिस्से में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

इसके अलावा इस फोन के कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5G कनेक्टिविटी दी जाएगी, जिससे यूज़र्स को फोन की स्पीड का एक अलग ही मजा आने वाला है। वहीं इस फोन में कनेक्टिविटी के अन्य फीचर्स भी शामिल होंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung company is going to launch its 5G smartphone, which users have been waiting for a long time. The name of this phone is Samsung Galaxy M42 5G. The wait for this phone is about to end. This phone will be launched later this month. This is the new series of Samsung company and the first smartphone of this new M series will be Samsung Galaxy M42 5G.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X