Home
News

जादू की छड़ी के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy Note 10 Lite

Samsung Galaxy Note 10 Lite को आज भारत लॉन्च कर दिया गया है। Samsung Galaxy Note 10 को कुछ महीने पहले लॉन्च किया गया था। उसके बाद पिछले कुछ दिनों से उस फोन के लाइट वर्जन यानि Samsung Galaxy Note 10 Lite के लॉन्च होने का इंतजार किया जा रहा था। अब आखिरकार इस स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है।

जादू की छड़ी के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy Note 10 Lite

Samsung Galaxy Note 10 Lite हुआ लॉन्च

इस फोन को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। इसका पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी के इंटरनल स्टोरेज क्षमता के साथ आता है। इस स्मार्टफोन की कीमत 38,999 रुपए है। वहीं इस फोन का दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 40,999 रुपए है। इस फोन को यूज़र्स तीन कलर में भी खरीद सकते हैं। इनमें ऑरा ग्लो, ऑरा ब्लैक और ऑरा रेड कलर शामिल हैं।

आज से ही शुरू हुई प्री-बुकिंग

इस फोन की प्री-बुकिंग भी आज ही दोपहर 2 बजे से शुरू हो चुकी है। इसके अलावा यूज़र्स इस स्मार्टफोन को 3 फरवरी से सभी बड़े ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर खरीद पाएंगे। इस फोन का डिजाइन लगभग सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 जैसा ही है। इस फोन के डिस्प्ले के टॉप सेंटर में पंच होल डिस्प्ले दिया हुआ है, जो सेल्फी कैमरा के साथ आता है।

जादू की छड़ी के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy Note 10 Lite

S pen के साथ बहुत सारी खास खूबियां

इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने S pen की सुविधा भी दी है, जो ब्लूटूथ सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने इनफिनिटी-ओ-डिस्प्ले दी है। ट्रिपल रियर कैमरा वाले इस स्मार्टफोन में 4,500 एमएएच की बैटरी भी है। इसके अलावा सैमसंग का ये शानदार स्मार्टफोन Exynos 9810 चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा इस फोन के डिस्प्ले में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

32 MP फ्रंट के साथ 3 बैक कैमरों के सेटअप

इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें कंपनी ने तीन बैक कैमरों का सेटअप दिया है। ये तीनों कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। इममें पहला कैमरा अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है, जबकि दूसरा कैमरा वाइड एंगल लेंस और तीसरा कैमरा टेलिफोटो लेंस के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन के कैमरा में पंच होल डिस्प्ले के साथ एक 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। इसके अलावा इस फोन के कैमरा फीचर्स को बहुत अच्छा और रोचक बनाने के लिए इसमें लगभग वो सभी फीचर्स हैं ये इस फोन के बड़े वर्जन यानि Samsung Galaxy Note 10 में थी।

जल्द ही बताएंगे इस फोन का रिव्यू

इसके अलावा इस फोन के बारे में अगर आप विस्तार में जानना चाहते हैं तो आप इस लिंक को क्लिक करके जान सकते हैं। इसके फोन के रिव्यू करके भी हम आपको जल्द ही बताएंगे कि इस फोन तो यूज़ करने में आप कैसा महूसस करेंगे और Samsung Galaxy Note 10 और Samsung Galaxy Note 10 Lite में कितना अंतर है।

Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy Note 10 Lite has been launched in India today. Samsung Galaxy Note 10 was launched a few months ago. After that, the lite version of that phone i.e. Samsung Galaxy Note 10 Lite was waiting to be launched for the last few days. Now finally this smartphone has been launched.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X