Samsung Galaxy Note 10 Lite की तस्वीरें हुई लीक, देखिए और जानिए इसके संभावित फीचर्स
Samsung Galaxy Note 10 को कुछ महीने पहले ही लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन के बारे में हमने आपको बताया था। अब इस फोन के एक लाइट वर्जन Samsung Galaxy Note 10 Lite को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। इस फोन के बारे में काफी सारे स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की लीक सामने आ चुकी हैं।

Samsung Galaxy Note 10 Lite में होगा तीन कैमरा
हालांकि इस फोन के बारे में सैमसंग कंपनी ने कोई भी ऑफिसियल घोषणा नहीं की है लेकिन कहा जा रहा है कि इस फोन में कीमत कम होगी और इसमें काफी सारे शानदार फीचर्स को शामिल किया जाएगा। इस फोन की पिक्चर्स भी अब लीक हो गई है। आप इस आर्टिकल इमेज में देख सकते हैं कि इस फोन की पहली लीक तस्वीर देख सकते हैं। इस तस्वीर को देखकर काफी स्पेसिफिकेशंस का अंदाजा लगाया जा सकता है। आइए हम उसके बारे में बात करते हैं।
सबसे पहले बात कैमरा की करते हैं। Samsung Galaxy Note 10 Lite की लीक इमेज के बैक साइड को देखकर साफ हो गया है कि इस स्मार्टफोन में तीन रियर कैमरा होंगे। उसमें संभावित एक प्राइमरी कैमरा के साथ एक वाइड एंगल लेंस कैमरा और एक टेलीफोटो कैमरा लेंस होगा। इसके साथ ही एक एलईडी लाइड भी इस फोन के बैक साइड में दिख रही है।
Samsung Galaxy Note 10 Lite का कलर वेरिएंट
इसके अलावा इस फोन का कलर भी ब्लैक है। जबकि सैमसंग कंपनी ने Samsung Galaxy Note 10 को Aura Glow, Aura Red और Aura Black कलर वेरिएंट में पेश किया था। वहीं Samsung Galaxy Note 10 Lite की लीक हुई इमेज में इस फोन कलर पूरा ब्लैक नज़र आ रहा है। हालांकि हो सकता है कि कंपनी ने इस फोन का और भी कलर वेरिएंट पेश करने का प्लान बनाया हो लेकिन हमें लगता है कि कंपनी ने इस फोन की कीमत को कम करने के लिए इसके कलर वेरिएंट में भी बदलाव किया है।
इसके अलावा Samsung Galaxy Note 10 Lite में कर्व्ड डिस्प्ले है लेकिन Samsung Galaxy Note 10 में फ्लैट डिस्प्ले थी, जिसकी वजह से उस फोन का लुक कुछ अलग ही नज़र आता था। इसके अलावा हमें लगता है कि Samsung Galaxy Note 10 Lite की बॉडी प्लास्टिक से बनी है जबकि Samsung Galaxy Note 10 में कंपनी ने मेटल और ग्लास का इस्तेमाल किया था। अगर ऐसा है तो कंपनी ने यहां भी कीमत में कटौती करने का जुगाड़ किया है।
6.7 इंच की सुपर AMOLED Curved Display
अब इस फोन में आने वाली संभावित स्पेसिफिकेशंस की बात करते हैं। इस फोन में कंपनी 6.7 इंच की डिस्प्ले दे सकती है। ये डिस्प्ले SUPER AMOLED के साथ आएगी। इस फोन के फीचर्स की जानकारी हम आपको Winfuture.de की एक रिपोर्ट के अनुसार बता रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन के सेंटर में भी एक पंच होल फ्रंट कैमरा दिया गया है, जैसा कि हम सभी को Samsung Galaxy Note 10 सीरीज में देखने को मिला था। इसके अलावा इसमें कंपनी 6GB रैम और 128GB स्टोरेज देगी। इसके स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड से बढ़ाने का भी ऑप्शन होगा।
4,500 mAh की फास्ट चार्जिंग बैटरी
इसके कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें कंपनी ट्रिपल बैक कैमरा सेटअप देगी। इसका पहला कैमरा 12 मेगापिक्सल, दूसरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा भी 12 मेगापिक्सल का एक टेलीफोटो लेंस का होगा, जो 2x जूम और f/2.4 अपर्चर के साथ आएगा। इसके अलावा इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का एक कैमरा होगा। वहीं ये स्मार्टफोन Android 10 पर बेस्ड OneUI 2.0 के साथ रन करेगा और इसमें एक 4,500mAh बैटरी होगी, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।


Click it and Unblock the Notifications








