Samsung Galaxy Note 10 Lite की लॉन्च से पहले चला कीमत का पता, पढ़िए और जानिए
Samsung Galaxy Note 10 Lite के बारे में कई सारे बातें सामने आ रही है। इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट जैसे-जैसे पास आती जा रही है, वैसे-वैसे इस स्मार्टफोन के नए-नए राज खुलते जा रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही Samsung Galaxy Note 10 Lite के बारे में कई जानकारियां सामने आई थी।

उसके बारे में हमने आपको बताया भी था। अब ताजा जानकारी के अनुसार इस स्मार्टफोन की कीमत भी सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है कि इस स्मार्टफोन की शुरुआत कीमत 35, 990 रुपए हो सकती है।
Samsung Galaxy Note 10 Lite की कीमत
91Mobiles के मुताबिक Samsung Galaxy Note 10 Lite का शुरुआती वेरिएंट 6 जीबी रैम वाला होगा, जिसकी कीमत 35,990 रुपए हो सकती है। इसके अलावा इसका दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम का है, जिसकी कीमत 39,990 रुपए हो सकती है। हालांकि आपको बता दें कि इससे पहले मीडिया में ख़बरें चल रही है कि Samsung Galaxy Note 10 Lite की कीमत 50,000 रुपए के करीब हो सकती है।
इस फोन की संभावित स्पेसिफिकेशंस
अब इस फोन में आने वाली संभावित स्पेसिफिकेशंस की बात करते हैं। इस फोन में कंपनी 6.7 इंच की डिस्प्ले दे सकती है। ये डिस्प्ले SUPER AMOLED के साथ आएगी। इस फोन के फीचर्स की जानकारी हम आपको Winfuture.de की एक रिपोर्ट के अनुसार बता रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन के सेंटर में भी एक पंच होल फ्रंट कैमरा दिया गया है, जैसा कि हम सभी को Samsung Galaxy Note 10 सीरीज में देखने को मिला था। इसके अलावा इसमें कंपनी 6GB रैम और 128GB स्टोरेज देगी। इसके स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड से बढ़ाने का भी ऑप्शन होगा।
4,500 mAh की फास्ट चार्जिंग बैटरी
इसके कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें कंपनी ट्रिपल बैक कैमरा सेटअप देगी। इसका पहला कैमरा 12 मेगापिक्सल, दूसरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा भी 12 मेगापिक्सल का एक टेलीफोटो लेंस का होगा, जो 2x जूम और f/2.4 अपर्चर के साथ आएगा। इसके अलावा इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का एक कैमरा होगा। वहीं ये स्मार्टफोन Android 10 पर बेस्ड OneUI 2.0 के साथ रन करेगा और इसमें एक 4,500mAh बैटरी होगी, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।


Click it and Unblock the Notifications








