शुरू हो चुका है सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 का लान्च इवेंट, यहां देखें लाइव
लंबे इंतजार के बाद सैमसंग ने फ्लैगशिप डिवाइस गैलेक्सी नोट 8 इंडिया में लॉन्च कर दिया है। इस फोन का लॉन्चिंग इवेंट नई दिल्ली में किया जा रहा है और ये इवेंट दोपहर 12:30 बजे से शुरू हो चुका है। बता दें कि इंडियन मार्केट में इस फोन की कीमत 67,900 रुपए रखी गई है।

कंपनी के लिए ये फोन काफी खास है और इसीलिए कंपनी ने फोन में कई फ्लैगशिप फीचर्स पेश किए हैं। ये फोन सैमसंग का पहला ऐसा फोन है, जिसमें डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी नोट सीरीज में S Pen स्टायलस और इनफिनीटी डिस्प्ले दी गई है।
बता दें कि आप ही ऐपल का फ्लैगशिप डिवाइस iPhone X होने जा रहा है। एक्सपर्ट्स इसे दोनों डिवाइस के बीच कड़ा मुकाबला बता रहे हैं। आगे जानिए सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 के फीचर्स।
पढ़ें- इंडिया में लॉन्च से पहले, सैमसंग Galaxy Note 8 ने बना लिया ये रिकॉर्ड
सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में 6.3 इंच का बिग स्क्रीन दिया गया है। ये क्वाड एचडी+ (2960×1440 पिक्सल) सुपर AMOLED डिस्प्ले है और साथ ही गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8 प्लस की तरह इनफिनिटी डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 521 पिक्सल प्रति इंच है। सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप डिवाइस में Spen फीचर दिया है।
पढ़ें- Google Drive का डेस्कटॉप वर्जन जल्द होगा बंद
इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 एक्सीनॉस ऑक्टा कोर 8895 एसओसी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। आपको 6 जीबी रैम और 64, 128 और 256 जीबी स्टोरेज वैरिएंट में मिलेगा। इसे 256 जीबी माइक्रोएसडी कार्ड का भी सपोर्ट मिलेगा। Galaxy Note 8 के सबसे अहम डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल के दो सेंसर दिएगए हैं जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन को सपोर्ट करते हैं। फ्रंट पैनल पर सेल्फी के लिए एफ/1.7 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








