इंडिया में लॉन्च से पहले, सैमसंग Galaxy Note 8 ने बना लिया ये रिकॉर्ड
सैमसंग का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy Note 8 इंडिया में 12 सितंबर को लॉन्च होने वाला है। सैमसंग को गैलेक्सी नोट 8 से काफी उम्मीदे हैं और ये फोन कंपनी के लिए काफी अहम है। कंपनी ने इस फोन को गैलेक्सी नोट 7 के सुधरे हुए वर्जन के रुप में पेश किया है। कंपनी अपने घरेलू मार्केट में इस फोन को पहले ही लॉन्च कर चुकी है और अब कंपनी ने दावा किया है कि फोन ने प्री बुकिंग का रिकॉर्ड कायम किया है।

पिछले महीने 24 अगस्त को ग्लोबली लॉन्च होने और उसी दिन से प्री ऑर्डर के लिए उपलब्ध हुआ था। कंपनी के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 ने यूएस में एक महीने के अंदर पिछले सभी गैलेक्सी नोट सीरिज को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा प्री ऑर्डर बुकिंग का रिकॉर्ड बना लिया है।
ये भी देखें- Video: स्क्रैच, बैंड और जलाने के बाद, ऐसा हुआ सैमसंग Galaxy Note 8 का हाल
कंपनी इस रिकॉर्ड को अपनी सफलता की तरह देख रही है। अगर आपने इस फोन को अभी तक प्री ऑर्डर के लिए बुक नहीं किया है, तो बता दें कि 14 सितंबर तक इस फोन को बुक किया जा सकता है।
ये भी देखें- फोन साफ करने के मस्त तरीके जो आपके घर में मौजूद हैं ?
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक नोर्थ अमेरिका के कंपनी के प्रेसीडेंट और चीफ एक्जिक्यूटिव ऑफिसर Tim Baxter ने प्री-ऑर्डर संख्याओं पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कंपनी उपभोक्ताओं के रिस्पॉन्स से काफी रोमांचित हैं, आज का उपभोक्ता काम और जीवन में बड़ी चीजें करना चाहते हैं, और नोट यह संभव बनाने में मदद करता है। हमने उन लोगों के लिए गैलेक्सी नोट 8 का निर्माण किया है, जो एक ऐसे उपकरण की इच्छा रखते हैं, जो उन्हें उत्पादक स्वयं-अभिव्यक्ति में मदद कर सके।
ये भी देखें- ऑर्डर किया था DSLR Camera, इस साइट ने घर पहुंचाया टॉय कैमरा
बता दें कि गैलेक्सी नोट 8 इंडिया में 12 सितंबर को लॉन्च होगा और 15 सितंबर से ये फोन ऑफलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध होगा। Galaxy Note 8 के साथ सैमसंग Gear VR को भी प्री ऑर्डर किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








