Home
News

Samsung Galaxy S8 और Galaxy S8+ को मिला परमानेंट प्राइस कट

By Neha Kashyap

सैमसंग के फैन्स के लिए अच्छी खबर है। सैमसंग ने पिछले साल लॉन्च अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी S8 और सैमसंग गैलेक्सी S8 प्लस पर प्राइस कट हुआ है। इस प्राइस कट के बाद सैमसंग गैलेक्सी S8 को 45,990 रुपए वहीं, सैमसंग गैलेक्सी S8 प्लस को 51,900 रुपए में खरीदा जा सकता है।

सैमसंग ने गैलेक्सी S8 और सैमसंग गैलेक्सी S8 प्लस स्मार्टफोन को इंडिया में पिछले साल अप्रैल में लॉन्च किया था। लॉन्च के समय गैलेक्सी एस8 की कीमत 57,900 रुपए और गैलेक्सी एस8 + की कीमत 64,900 रुपए थी। इस प्राइस कट की जानकारी मुंबई बेस्ड मोबाइल फोन रिटेलर महेश टेलीकॉम ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके दी है।

Samsung Galaxy S8 और Galaxy S8+ को मिला परमानेंट प्राइस कट

सैमसंग शॉप में सामने आई लिस्टिंग के अनुसार, गैलेक्सी S8 के बरगंडी रेड कलर वेरिएंट को 37,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। वहीं, गैलेक्सी S8+ स्मार्टफोन को 43,990 रुपए में खऱीदा जा सकता है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर भी सैमसंग गैलेक्सी S8 और सैमसंग गैलेक्सी S8 प्लस क्रमश: 37,990 रुपए और 43,990 रुपए में लिस्ट हैं। हालांकि इस कीमत पर ये स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज सेल के ऑफर के तहत मिल रहे हैं, जिसका मतलब ऑफर खत्म होने के बाद इस स्मार्टफोन की कीमत फिर से ज्यादा हो सकती है।

बता दें कि सैसमंग के इन दोनों स्मार्टफोन पर ऑनलाइन पेमेंट सर्विस पेटीएम कैशबैक दे रहा है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 प्लस हैंडसेट के 128 GB वेरिएंट को 10,000 रुपए कैशबैक के साथ 54,900 रुपए में खरीदा जा सकता है, वहीं सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 को 49,900 रुपए में खरीदा जा सकता है। फोन खऱीदने के बाद ये कैशबैक यूजर्स के पेटीएम वॉलेट में आ जाएगा। इस ऑफर की सबसे खास बात बता दें कि ये ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए है और इसका फायदा सिर्फ 31 मई तक लिया जा सकता है।

बता दें कि ये पहली बार नहीं है, जब सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी S8 और गैलेक्सी S8 प्लस पर प्राइस कट हुआ है। इसके पहले अप्रैल में सैमसंग के इन दोनों स्मार्टफोन पर प्राइस कट दिया गया था।

व्हाट्सएप्प में केसे सेट करें अपनी पसंद की भाषा ?

सैमसंग ने गैलेक्सी S8 और सैमसंग गैलेक्सी S8 प्लस स्मार्टफोन को कंपनी ने साल 2017 में लॉन्च किया था। सैमसंग के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S9 के भारत में लॉन्च होने के बाद इन स्मार्टफोन की कीमत दो बार कम हो चुकी है। अब रिपोर्ट्स में ये भी सामने आया है कि सैमसंग अपनी Galaxy S9 सीरिज के दोनों स्मार्टफोन की कीमत भी घटा सकती है, क्योंकि दोनों ही स्मार्टफोन की भारत में बहुत ज्यादा बिक्री नहीं हुई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung has yet again slashed the prices of its last year’s flagship smartphones Galaxy S8 and S8+ in India and now both are smartphone available in 45,990 and 51,900 respectively.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X