Home
News

सैमसंग गैलेक्‍सी ट्रेंड ड्योस, आपका पॉकेट फ्रेंडली स्‍मार्टफोन

By Rahul

अगर कम कीमत में एक ब्रांडेड लेटेस्‍ट फीचरों वाला स्‍मार्टफोन मिल जाए तो इससे बेहतर क्‍या हो सकता है। सैमसंग ने कुछ दिनों पहले भारत में 4.0 इंच स्‍क्रीन वाला गैलेक्‍सी ट्रेंड ड्योस लांच किया था जो अब सैमसंग के ऑनलाइन ई स्‍टोर में 8,700 रुपए के आकर्षक दामों में उपलब्‍ध है। इसके अलावा सैमसंग ट्रेंड ड्योस ऑनलाइन साइट फ्लिप कार्ट में भी 8490 रुपए में मिल रहा है।

पढ़ें: क्‍या आपका मोबाइल हैंग हो गया है?

इसे पॉकेट फ्रेंडली फोन इसलिए कहा जा सकता है क्‍योंकि 8,700 रुपए में आपको 1 गीगाहर्ट ड्युल कोर प्रोसेसर और 512 एमबी रैम मिल रही है साथ में 3 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा भी लगा हुआ है। 4जीबी की इंटरनल मैमोरी फोटो और म्‍यूजिक के लिहाज से काफी है लेकिन अगर फिर भी आपको मैमोरी कम लगती है तो 32 जीबी तक का मैमोरी कार्ड फोन में लगा सकते हैं। फोन में अच्‍छा बैटरी बैकप काफी मायने रखता है इसके लिए ट्रेंड ड्योस में 1,600 एमएएच बैटरी लगी हुई है जो 3जी में 8 घंटे का टॉक टाइम और 350 घंटे का स्‍टैंडबॉय टाइम देती है।

पढ़ें: अपने मोबाइल में कैसे सेट करें ब्‍लूटूथ?

दूसरे फीचर
इतना ही नहीं हैंडसेट में आपको ड्युल सिम सपोर्ट भी दिया गया है और एंड्रायड 4.0 आईस्‍क्रीम सैंडविच ओएस पर रन करने वाले गैलेक्‍सी ट्रेंड ड्योस में हिन्‍दी, बंगाली, पंजाबी, गुजराती, मलयालम, तेलगू और तमिल भाषा का सपोर्ट दिया गया है। कनेक्‍टीविटी के लिए आप 3जी, ब्‍लूटूथ, जीपीएस, ए जीपीएस का प्रयोग कर सकते हैं।

किससे है मुकाबला
इस रेंज के दूसरे स्‍मार्टफोनों पर नजर डालेंगे तो बाजार में वीडियोकॉन ए 30ए जोलो बी 700, स्‍पाइस स्‍टेलर और लावा आईरिस 501 जैसे दूसरे मॉडल उपलब्‍धहै जिनसे सैमसंग गैलेक्‍सी ट्रेंड ड्योस को कड़ी टक्‍कर मिल सकती है।

Large screen

Large screen

ट्रेंड ड्योस में 4 इंच की डब्‍लूवीजिए स्‍क्रीन दी गई है जो 480×800 रेज्‍यूलूशन सपोर्ट करती है।

Android OS

Android OS

हैंडसेट में एंड्रायड का आईस्‍क्रीम सैंडविच ओएस दिया गया है साथ में कई भारतीय भाषाओं का सपोर्ट भी मौजूद है।

Phone size

Phone size

हैंडसेट देखने में काफी स्‍लिम है इसका साइज 121.5 x 63.1 x 10.85 mm है, इसे बड़े आराम से ऊपर की पॉकेट में कैरी किया जा सकता है। पॉवर के लिए 1 गीगाहर्ट का ड्युल कोर प्रोसेसर लगा हुआ है।

Phone Camera

Phone Camera

ट्रेंड ड्योस में 3 मेगापिक्‍सल का कैमरा लगा हुआ है जो 30 फ्रेंम पर सेकेंड की स्‍पीड से वीडियो रिकार्डिंग करता है, कैमरे में 2 एक्‍स डिजिटल जूम सपोर्ट भी दिया गया है।

Phone battery

Phone battery

फोन में 4जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे 32 जीबी तक एक्‍सपेंड कर सकते हैं। ट्रेंड ड्योस में 1,600 एमएएच बैटरी लगी हुई है जो 3जी में 8 घंटे का टॉक टाइम और 350 घंटे का स्‍टैंडबॉय टाइम देती है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X