Home
News

नन्‍हा सा गैजेट जो रखेगा आपकी सेहत पर पूरी नजर

By Rahul

कोरियाई कंपनी स्‍मार्टफोन में कामयाबी पाने के बाद अब वियरेबल डिवाइसेस की ओंर तेजी से आगे बढ़ रही है, यहां तक सैमसंग ने एक साथ कुछ समय पहले दो स्‍मार्टवॉच भी मार्केट में लांच की है, सैमसंग गैलेक्‍सी गियर फिट और गैलेक्‍सी गियर 2। एंड्रायड वियर ओएस प्‍लेटफार्म पर रन करने वाली दोनों स्‍मार्टवॉच ऑनलाइन साइटों के अलावा रीटेल मार्केट में भी उपलब्‍ध है।

पढ़ें: ऑनलाइन शॉपिंग करते समय इन बातों का रखें ध्‍यान

इसमें से आज हम बात करेंगे गैलेक्‍सी गियर फिट की जिसे हम फिटनेस वॉच भी कह सकते हैं लेकिन किसी दूसरी फिटनेस वॉच के मुकाबले गियर फिट में ज्‍यादा फीचर दिए गए हैं। जैसे इसे आप अपने फोन के साथ सिंक करके फोन कॉल, मैसेज और सोशल नेटवर्किंग साइट भी एक्‍सेस कर सकते हैं। इसका डिज़ाइन न सिर्फ लुभावना है बल्‍कि इसमें एक हार्ट सेंसर भी लगा हुआ है जिससे आप अपने दिल की रफ्तार कभी भी चेक कर सकते हैं। आईए जानते हैं सैमसंग की गैलेक्‍सी गियर फिट के बारे में कुछ और बातें,

Design and Display

Design and Display

गियर फिट में 1.85 इंच की एमोल्‍ड स्‍क्रीन दी गई है जो थोड़ा सा कर्व शेप में हैं। इसके अलावा गियर फिट में 30 मिनट तक 1 मीटर पानी के अंदर पड़े रहने पर कोई असर नहीं होता। फिट के साथ दो बकल दिए गए हैं जिन्‍हें आप अपनी कलाई के हिसाब से एडजस्‍ट कर सकते हैं।

Samsung galaxy gear fit feature

Samsung galaxy gear fit feature

फिट की सबसे खास बात है इसमें आप मेल, एसएमएस आसानी से पढ़ सकते हैं। क्‍विक रिप्‍लाइ की मदद से आप किसी भी मैसेज का तुरंत रिप्‍लाई भी कर सकते हैं। गियर फिट में फाइंड मॉय फोन का फीचर दिया गया है जिसमें ब्‍लूटूथ की मदद से आप अपना फोन आसानी से खोज सकते हैं। फोन में सेव म्‍यूजिक फाइल भी गियर फिट की मदद से एक्‍सेस की जा सकती हैं।

Samsung Galaxy Gear Fit Fitness Features

Samsung Galaxy Gear Fit Fitness Features

गैलेक्‍सी गियर फिट को प्रयोग करने के लिए आपको अपने फोन में गैलेक्‍सी फिट मैनेजर इंस्‍टॉल करना होगा। ये सॉफ्टवेयर 18 सैमसंग डिवाइसेस में सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसे आप फिटनेस डिवाइस और स्‍मार्टवॉच दो तरह से प्रयोग कर सकते हैं।

Battery life

Battery life

सैमसंग का कहना है एक बार फिट को चार्ज करने पर आप इसे 3 से 4 दिन तक प्रयोग कर सकते हैं। लेकिन अगर आप इसे फिटनेस डिवाइस की तरह प्रयोग करना चाहते हैं तो हो सकता है ये आपको कम बैटरी बैकप दे।

<center><iframe width="100%" height="450" src="//www.youtube.com/embed/9N0dwoii1XM" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X