सैमसंग लांच करेगा 15,000 रुपए से कम कीमत के स्मार्टफोन
सैमसंग इस महिने 15,000 रुपए से कम कीमत स्मार्टफोन लांच करने पर विचार कर रहा है। बाजार में बढ़ते कंप्टीशन के चलते साउथ कोरियन कंपनी भारत में अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है। इस समय भारत के मोबाइल बाजार में सैमसंग का करीब 49 प्रतिशत हिस्सा है, अपन नए स्मार्टफोन की मदद से सैमसंग नॉन इंग्लिश कस्टमर को भी अपनी ओंर आकर्षित करना चाहती है।
पढ़ें: टॉप 5 पॉपुलर सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन
सैमसंग के कंट्री हेड विनीत तनेजा ने समाचार एजेंसी को जानकारी देते हुए बताया "हम जल्द दो नए स्मार्टफोन बाजार में लांच करेंगे जो खासतौर से मिड सेगमेंट रेंज के अंदर होंगे, हर फोन में हिन्दी, पंजाबी, तमिल, बंगाली, तेलगू, कनड़ा, मलयालम, मराठी और गजराती भाषाओं का सपोर्ट होगा"
पढ़ें: सैमसंग गैलेक्सी गियर : देखिए क्या खास है इस स्मार्टवॉच में
कंपनी अधिकारियों के अनुसार सैमसंग अपने नए फोन 5,000 रुपए से लेकर 15,000 रुपए की रेंज में लांच करेगा। भारत में ज्यादातर स्मार्टफोन इसी रेंज से तहत सबसे ज्यादा बिकते हैं। जिनमें नोकिया 520, 620, ब्लैकबेरी कर्व, जोलो स्मार्टफोन और माइक्रोमैक्स कैनवास 2 शामिल है।

विनीत तनेता के अनुसार स्मार्टफोन बाजार में अब कम कीमत में ज्यादा फीचरों वाले फोन आ रहे हैं, जिसकी वजह से बाजार में कंप्टीशन और तेज हो गया है।
सैमसंग ने हाल ही में मंगलवार को गैलेक्सी नोट 3 लांच किया है। इस समय सैमसंग के खेमें में 5000 से लेकर 39,000 रुपए के बीच करीब 17 स्मार्टफोन हैं जिनमें से शुरुआती फोन सैमसंग स्टार ( कीमत 5,000 रुपए) और सबसे महंगा सैमसंग एस 4 (39,000 रुपए) शामिल है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications
Stay Connected