Home
News

गैलेक्सी नोट 8 के साथ मिल सकते हैं एपल आईपॉड जैसे वायरलेस ईयरप्लग्स!

By Gizbot Staff

दक्षिण कोरियाई प्रौद्योगिकी दिग्गज सैमसंग वायरलेस ईयरप्लग्स विकसित कर रही है और हो सकता है कि आने वाले गैलेक्सी नोट 8 डिवाइस के साथ ये ईयरप्‍लग बाजार में उतारे जाएं। ये ईयरप्लग्स एपल के वायरलेस एयरपॉड्स जैसे हैं जो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंट्स असिस्टेंट्स 'बिक्सबाई' से लैस हैं।

पढ़ें: 2018 तक फ्री जियो इंटरनेट वाला मैसेज क्या आपके पास आया ?

गैलेक्सी नोट 8 के साथ मिल सकते हैं एपल आईपॉड जैसे वायरलेस ईयरप्लग्स!

अभी तक कंपनी ने यह फैसला नहीं किया है कि इसे स्मार्टफोन के साथ दिया जाए या फिर अलग से बाजार में बेचा जाए। कोरियाई मीडिया ईटीन्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये ईयरफोन नॉयज कैंसलिंग टेक्नॉलजी से लैस हैं और उम्मीद है कि ये गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8प्लस के साथ काम करेंगे। कंपनी अभी इसकी टेस्टिंग कर रही है।

पढ़ें: जियोफोन में नहीं चलेगा व्हाट्सऐप, कॉलिंग लाइफटाइम फ्री

गैलेक्सी नोट 8 के साथ मिल सकते हैं एपल आईपॉड जैसे वायरलेस ईयरप्लग्स!

सैमसंग के बारे में यह चर्चा भी है कि वह बिक्सबाई स्पीकर पर भी काम कर रही है, हालांकि यह दावा किया जा रहा है कि उन योजनाओं को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इस महीने की शुरुआत में जारी की गई सॉफ्टवेयर अपडेट में अमेरिका में बिक्सबाई वॉयस असिस्टेंट का अंग्रेजी बोलने वाला संस्करण जारी कर दिया गया है।

चर्चा है कि सैमसंग अपनी अगली फ्लैगशिप गैलेक्सी नोट 8 डिवाइस को सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी एपल से टक्कर लेने के लिए सितम्बर में लांच करेगी। गैलेक्सी नोट 8 की कीमत 900 डॉलर होगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
South Korean giant Samsung might launch with the upcoming Galaxy Note 8 device a pair of wireless earplugs similar to Apple's wireless AirPods that will be powered by its artificial intelligence assistant 'Bixby'.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X