हनीमून के साथ लीजिए शिमला में फ्री वाई-फाई का मजा़
शिमला के ऐतिहासिक रिज पर घूमते हुए अब आप मुफ्त वाई-फाई सेवा का लाभ उठा सकते हैं। उपमहापौर तिकेंदर पनवर ने आईएएनएस से कहा कि शिमला नगर निगम ने पायलट परियोजना के आधार पर रविवार को स्थानीय निवासियों और पर्यटकों के लिए यह सुविधा शुरू की है।
पढ़ें: 10,000 रुपए में मिल रहे है ये 10 सस्ते स्मार्टफोन

यह सुविधा सात जून तक स्कैंडल प्वाइंट से एंग्लिकन क्राइस्ट चर्च तक उपलब्ध कराई गई है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए उपयोगकर्ताओं को अपना मोबाइल नंबर पंजीकृत कराना होगा। उसके बाद उसे एक पासवर्ड भेजा दिया जाएगा।
पढ़ें: अपने शरीर की बिजली से चार्ज करें स्मार्टफोन
हर उपयोगकर्ता रोजाना दो घंटे इस सुविधा का लाभ उठा सकता है, जिसकी रफ्तार एक एमबीपीएस होगी तथा डाटा स्टोरेज क्षमता 7 जीबी होगी। इस सुविधा के दायरे में मॉल रोड का कुछ हिस्सा भी आएगा, जिस पर कभी सिर्फ अंग्रेजों को ही चलने फिरने का अधिकार था।
पढ़ें: 30000 रुपए के अंदर खरीद सकते हैं ये 10 बेस्ट स्मार्टफोन

सुविधा प्रदान करने के लिए सात राउटर लगाए गए हैं। हर राउटर का क्षेत्र 150 मीटर के आसपास होगा। उपयोगकर्ताओं से इस सुविधा पर अपनी प्रतिक्रिया शिमला नगर निगम के फेसबुक पृष्ठ पर देने का आग्रह किया गया है।
उल्लेखनीय है कि शिमला में पर्यटन का मुख्य मौसम मई से जून और नवंबर से जनवरी तक होता है। पर्यटन मंत्रालय के एक सूत्र के मुताबिक, इस दौरान शिमला में हर सप्ताहांत करीब 20 हजार से 30 हजार पर्यटक पहुंचते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







