7,999 रुपए में ले आईए नया 3जी वॉयस कॉल टैबलेट
टैब बनाने वाली कंपनी सिमट्रॉनिक्स ने लो कॉस्ट में नया 3जी टैबलेट लांच किया है जिससे अब कम कीमत में भी वॉयस कॉल टैबलेट का मजा लिया जा सकता है। एक्सपैड टर्बो नाम से लांच किए गए सिमट्रॉनिक्स टैब में 7 इंच की स्क्रीन दी गई है जो 800X480 रेज्यूलूशन सपोर्ट करती है, टैब में 1.2 गीगाहर्ट का ड्युल कोर प्रोसेसर दिया गया है साथ में 512 एमबी रैम और 4 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया गया है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की मदद से 32 जीबी तक एक्पेंड कर सकते हैं।
पढ़ें: क्या आप से भी हुईं हैं ये फोटोशॉप मिसटेक

पढ़ें: क्या ये असली के हाईब्रिड जानवर हैं ?
दूसरे फीचरों में नजर डालें तो सिमट्रॉनिक्स एक्सपैड में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, वीजिए फ्रंट फेसिंग कैमरा, जी सेंसर और 2,800 एमएएच बैटरी लगी हुई है। सिमट्रॉनिक्स ने एक्सपैड टर्बो को 4.2.2 जैलीबीन ओएस के साथ बाजार में उतारा है।
पढ़ें: अपने कंप्यूटर को जरा सावधानी से साफ करें

अगर देखा जाए तो सिमट्रॉनिक्स एक्स पैड की टक्कर बाजार में मौजूद वीडियोकॉन VT85C से होगी क्योंकि इसमें दिए गए फीचर और एक्सपैड में दिए गए फीचर एक जैसे हैं। लेकिन एक्सपैड में वीडियोकॉन VT85C से बेहतर 1 जीबी रैम और 5 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है लेकिन इसकी कीमत एक्सपैड से ज्यादा है। वीडियोकॉन VT85C बाजार में आपको 8,160 रुपए के आसपास मिल जाएगा। इसके साथ लावा का ई टैब आईवरी भी सिमट्रॉनिक्स एक्सपैड को कड़ी टक्कर देगा।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications