भूकंप बाद तनाव से राहत देगा नया मोबाइल एप
एक नया मानसिक स्वास्थ्य एप्प भूकंप के सदमे से उबरने और उनकी सामान्य बेहतरी को बढ़ावा देने में मदद करने के लिए तैयार किया गया है। समाचार पत्र 'द प्रेस' के मुताबिक, इस नए एप्प को न्यूजीलैंड के एक सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियान 'ऑल राइट?' द्वारा तैयार किया गया है, जिसका उद्देश्य भूकंप के भावनात्मक प्रभावों से लोगों को उबारना है।
पढ़ें: श्याओमी ने लांच की मी लिड लाइट, कीमत 199 रुपए
एप्प उपयोगकर्ताओं को मानसिक स्वास्थ्य सुधारने के लिए प्रतिदिन आसान 'मिनी मिशन' उपलब्ध कराए जाएंगे। इन मिनी मिशनों को पूरा करने के बाद एप्प उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रिया के साथ इनाम देगा।
पढ़ें: बाइट क्लब दिल्ली में ऑनलाइन देगा दाल मखनी और मलाइ पनीर

'ऑल राइट?' की सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ लूसी डीथ ने कहा, "ऐसे कई प्रमाण हैं, जिनसे पता चलता है कि तनाव के समय सही देखरेख और सोच से दैनिक जीवन में स्फूर्ति आती है।
हालांकि अच्छे मानसिक स्वास्थ्य और बेहतरी के लिए कोई जादू की छड़ी नहीं है। इस एप्प में शामिल मिशन 'अच्छी तरह से रहने के पांच तरीकों' से संबंधित हैं, जिसे इंग्लैंड के न्यू इकोनॉमिक्स फाउंडेशन ने डिजाइन किया है। इनमें दूसरों से जुड़ने, नई चीजें सीखने, दूसरों को समय देने और अपने आसपास अच्छी चीजों पर ध्यान देना शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications