सोनी को स्मार्टफोन से 30 फीसदी कारोबार की उम्मीद
जापान की उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता कंपनी सोनी को वर्ष 2013-14 में भारत में अपने कुल कारोबार में स्मार्टफोन श्रेणी में 30 फीसदी कारोबार की उम्मीद है। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने यह बात मंगलवार को कही। कंपनी अपने हाल ही में पेश किए गए महंगी श्रेणी के स्मार्टफोन 'एक्सपेरिया जेड' और इस श्रेणी में काफी तेजी से फैल रहे बाजार पर भरोसा करना चाहती है।
सोनी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बिक्री और विपणन (मोबाइल खंड) प्रमुख सचिन थापर ने यहां संवाददाताओं से कहा, "भारत में स्मार्ट फोन श्रेणी में बाजार हर साल लगभग दो गुना हो रहा है। हमें अगले तीन से चार सालों में यही रुझान रहने का अनुमान है।" उन्होंने कहा, "यदि इस बाजार में निरंतर विकास होता रहा और जैसा कि हम निश्चित रूप से बेहतरीन उत्पाद देते रहेंगे, तो हमें मोबाइल फोन श्रेणी से 30 फीसदी कारोबार की उम्मीद है।" कंपनी अभी स्मार्टफोन श्रेणी में 11 मॉडल प्रस्तुत कर रही है, जिसकी कीमत 8,500 रुपये से 39 हजार रुपये तक है।
कंपनी फीचर फोन प्रस्तुत नहीं कर रही है। कंपनी को 2013-14 में मोबाइल फोन कारोबार में 35 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान है। एक्सपेरिया जेड के लिए विपणन पर इस वर्ष 300 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। कंपनी देश भर में अपने वितरकों की संख्या 3,000 से बढ़ाकर 2013-14 में 8,000 तक करना चाहती है। कंपनी को दूसरी श्रेणी के शहरों में बेहतर परिणाम मिल रहे हैं।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications
