Home
News

सोनी इंडिया की दिवाली सेल- इस फेस्टिव सीज़न सस्ते में खरीदें PS4 गेम्स

फेस्टिव सीज़न की शुरूआत होते ही स्मार्टफोन, होम अप्लायंसेज, गैजेट्स आदि की कंपनियों ने अपने कस्टमर्स को अक्ट्रैक्ट करने के लिए लुभावने ऑफर्स देने की शुरूआत कर दी है। ऐसे में गेमिंग कंपनियां भी पीछे नहीं हैं। जापानी कंपनी सोनी ने भी इंडिया में दिवाली सेल की शुरूआत की है।

सोनी इंडिया की दिवाली सेल- इस फेस्टिव सीज़न सस्ते में खरीदें PS4 गेम्स

सोनी के प्लेस्टेशन 4 गेम्स की कीमतों में गिरावट कर दी गई है। आप PS4 गेम्स को अब 999 रूपए की कीमत के साथ खरीद सकते हैं। रिटेलर्स ने बताया कि दिवाली सीज़न में सोनी की से की शुरूआत 18 सितंबर से शुरू हो चुकी है और ये सेल 10 अक्टूबर तक चलेगी। इस सेल के दौरान सोनी के बेहतरीन गेम कंसोल PS4 गेम्स पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।

999 रूपए में ये गेम्स हैं उपलब्ध

कंपनी ने Bloodborne की कीमत को भी कम कर दिया है। सेल के दौरान आप इसे 999 रूपए में खरीद सकते हैं। बता दें कि इसकी वास्तिवक कीमत 1,499 रुपए है। Bloodborne के अलावा कस्टमर्स Uncharted 4, Horizon Zero Dawn Complete Edition और Until Dawn को 999 रूपए की कीमत में खरीद सकेंगे।

1,499 में खरीदें ये गेम्स

वहीं, PS4 के गेम ऑफ द ईयर को आप 1,499 रूपए खरीद सकते हैं। हालांकि इसकी कीमत 1,999 रुपए है। इसके अलावा Shadow of Colossus को भी डिस्काउंट के साथ 1,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, 2018's God of War को 1,499 रुपये के क्लब में शामिल किया गया है।

इनकी उपलब्धता

अगर इस दिवाली सीज़न आप सोनी PS4 गेम्स को खरीदना चाहते हैं तो Amazon India, Flipkart, और Games The Shop से आप इन्हें खरीद सकते हैं। इसके अलावा लोकल ब्रिक एंड मोर्टर स्टोर्स भी इन गेम्स को न्यू डिस्काउंटेड प्राइस के साथ बेच रहे हैं।

PS4 Slim की कीमतों में कटौती

बता दें कि सोनी ने अपने गेम कंसोल PS4 Slim 1TB की कीमत पहली ही कम कर दी थी। लेकिन अब आप इसे एक्सट्रा डिस्काउंट के साथ 29,990 रुपये में खरीद सकते हैं। जबकि इसकी पुरानी कीमत 33,650 रुपये थी। PS4 Slim 500GB की डिस्कंटीन्यूएशन के बाद जापान की कंपनी सोनी भारत में PS4 Slim 1TB और PS4 Pro की बिक्री करेगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
The prices of Sony's PlayStation 4 games have been slashed. You can buy PS4 games now for Rs 999. Retailers said that Sony's sale in the Diwali season has started from September 18 and will go on till October 10.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X