Home
News

2,799 रुपए में स्‍पाइस ने पेश किया फॉयरफॉक्‍स स्‍मार्टफोन

By Rahul

फॉयरफॉक्‍स फोन भले ही भारत में ज्‍यादा पॉपुलर न हुए हो मगर कम बजट में फॉयरफॉक्‍स बनाने की होड़ अभी भी लगी हुइ है। बजट फोन बनाने वाली स्‍पाइस मोबाइल ने इंडियन स्‍मार्टफोन मार्केट में स्‍पाइस फॉयर वन एमआई एफएक्‍स 2 लांच किया है।

पढ़ें: अब रात में मोबाइल ऑफ करने की जरूरत नहीं

इसकी कीमत आप जितनी सोंच रहे हैं उससे भी कम है, फॉयरवन एमआई एफएक्‍स 2,799 रुपए में लांच किया गया है।

2,799 रुपए में स्‍पाइस ने पेश किया फॉयरफॉक्‍स स्‍मार्टफोन

ड्युल सिम सपोर्ट के साथ फोन में 3.5 इंच की एचवीजिए स्‍क्रीन दी गई है जो 320x480 रेज्‍यूलूशन सपोर्ट करती है। फोन की रैम 128 एमबी से लेकर 256 एमबी तक बढ़ाई जा सकती है।

इसमें मेन कैमरा 2 मेगापिक्‍सल का है वहीं सेकेंडरी कैमरा 0.3 मेगापिक्‍सल का दिया गया है। 512 एमबी की इंटरनल मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड स्‍लॉट की मदद से 32 जीबी तक एक्‍सपेंड कर सकते हैं।

2,799 रुपए में स्‍पाइस ने पेश किया फॉयरफॉक्‍स स्‍मार्टफोन

स्‍पाइस फॉयरफॉक्‍स एमआई एफ 2 में 1100 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 6 घंटे 30 मिनट का टॉक टाइम और 2जी में 4 दिनों का स्‍टैंडबॉय टाइम देती है। स्‍पाइस ने फॉयरफॉक्‍स फोन को तीन कलर ऑप्‍शन के साथ उतारा है पहला टैंगी ऑरेंज, मिडनाइट ब्‍लैक और ऐश सिल्‍वर।

कनेक्‍टीविटी फीचरों पर नजर डालें तो फोन में 3जी, वाईफाई, एफएम रेडियो, ब्‍लूटूथ 3.0, यूएसबी जैसे ऑप्‍शन दिए गए हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Firefox OS. You don’t hear much about it anymore, but it is still out there, lurking on a handful of handsets across the globe.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X