Starlink की एंट्री भारत में जल्द! जानिए कितने रुपये में होगा एक महीने का रिचार्ज?
भारत में सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस की दुनिया में बड़ा बदलाव आने वाला है। एलन मस्क की कंपनी SpaceX द्वारा संचालित Starlink जल्द ही देश में अपनी सेवाएं शुरू कर सकती है। यह तकनीक पारंपरिक मोबाइल टावर और फाइबर नेटवर्क पर निर्भर नहीं रहती, बल्कि पृथ्वी की निचली कक्षा (LEO) में घूम रहे हजारों उपग्रहों के जरिए इंटरनेट कनेक्टिविटी देती है।
इसका मकसद उन ग्रामीण और दूरदराज इलाकों तक फास्ट इंटरनेट पहुंचाना है, जहां अब भी नेटवर्क कनेक्टिविटी की समस्याएं बनी हुई हैं। इस खबर में हम जानेंगे कि स्टारलिंक की सर्विस कैसी होगी और एक महीने का रिचार्ज कितना खर्चीला हो सकता है?

एक महीने का रिचार्ज
स्टारलिंक की भारत में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है। कंपनी सरकार की ओर से लाइसेंसिंग प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, स्टारलिंक भारत में ब्रॉडबैंड-लेवल हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा प्रदान करेगी, जिसकी मासिक लागत 9,000 से 10,500 रुपये के बीच हो सकती है। हालांकि, यह कीमतें अमेरिका जैसे देशों के बराबर हैं, लेकिन भारत में यह लागत आम यूजर्स के बजट पर असर डाल सकती है।
सेटअप का खर्चा
सेवा शुरू करने के लिए स्टारलिंक की एक खास किट खरीदनी होगी, जिसमें सैटेलाइट डिश, राउटर और इंस्टॉलेशन सपोर्ट शामिल होगा। इस हार्डवेयर किट की कीमत 30,000 रुपये से 50,000 रुपये के बीच बताई जा रही है। पहले साल की कुल लागत लगभग 1.5 लाख रुपये तक पहुंच सकती है, जबकि अगले वर्षों में केवल मंथली सर्विस फीस देनी होगी।

मिलेगी सुपरफास्ट इंटरनेट स्पीड
Starlink इंटरनेट की स्पीड 100 Mbps से 200 Mbps तक हो सकती है। इसके साथ ही, पारंपरिक ब्रॉडबैंड की तुलना में लेटेंसी भी कम होगी, जिससे स्ट्रीमिंग, गेमिंग और वीडियो कॉलिंग जैसी सेवाएं काफी बेहतर अनुभव देंगी। अगर सरकार से सभी जरूरी मंजूरियां समय पर मिल जाती हैं, तो स्टारलिंक की सेवाएं साल के अंत तक भारत में शुरू हो सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications








