Home
News

कितने रुपये का होगा Starlink का मंथली प्लान, जानिए आपके बजट में है या नहीं

Starlink के लॉन्च को लेकर जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही हैं। अगर सब कुछ सही रहता है तो कंपनी की सर्विस साल के अंत तक भारत में लॉन्च हो सकती है। फिलहाल, स्टारलिंक को कुछ मंजूरी मिलना बाकी है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इसको लेकर भारत की दो बड़ी टेलीकॉम कंपनियों जियो और एयरटेल के साथ मिलकर काम कर रही है।

इसके लॉन्च से पहले लोगों के जेहन में कई सवाल पनप रहे हैं। पहला स्टारलिंक का मंथली प्लान कितने रुपये का होगा और इसकी स्पीड कितनी होगी? इसके अलावा लोग सेटअप का खर्च भी जानना चाह रहे हैं। हम यहां आपको सभी सवालों के जवाब देने वाले हैं।

इतने रुपये का होगा स्टारलिंक का मंथली प्लान

कितने रुपये का होगा मंथली प्लान?

Starlink का मंथली प्लान कितने रुपये का होगा। इस बारे में ऑफिशियली तो कुछ अपडेट नहीं है, लेकिन पहले से कई देशों में कंपनी की सर्विस मौजूद है, तो इसका अनुमान लगाया जा सकता है। मौजूदा वक्त एलन मस्क स्टारलिंक के जरिये 125 से ज्यादा देशों में सर्विस दे रहे हैं। इसके 5 मिलियन यानी 50 लाख से ज्यादा यूजर्स हैं।

अमेरिका में इसकी कीमत $110 (लगभग 9,000 रुपये) प्रति माह है, और सेटअप के लिए $599 (करीब 50,000 रुपये) खर्च आता है। इस लिहाज से देखा जाए तो भारत इसकी मासिक कीमत 1,500 से 2,500 रुपये के आस-पास रह सकती है। वहीं, सेटअप प्रक्रिया एक-डेढ़ लाख के करीब रह सकती है।

रॉकेट जैसी मिलेगी स्पीड

स्टारलिंक को ऐसे इलाकों को ध्यान में रखकर लाया जा रहा है, जहां जियो-एयरटेल जैसी कंपनियों की सर्विस सुचारु रूप से नहीं पहुंच पाती है। स्टारलिंक की स्पीड रॉकेट जैसी होगी। कहा गया है कि इसकी स्पीड 220 Mbps तक हो सकती है।

क्या है स्टारलिंक?

स्टारलिंक एक सैटेलाइट ग्रुप है जिसे स्पेसएक्स ने विकसित किया गया है। कंपनी ग्लोबल स्तर पर हाई-स्पीड, लो-लेंटेसी इंटरनेट सर्विस प्रोवाइड कराती है। इसकी स्पीड भी आम इंटरनेट की तुलना में बहुत ज्यादा होती है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X