2 GB रैम, 16 GB मैमोरी और 13 MP कैमरा वो भी 7000 रुपए के अंदर
स्मार्टफोन मार्केट में जिसे रेंज की सबसे ज्यादा मांग रहती है वो है 6 हजार रुपए से लेकर 15 हजार रुपए। स्वाइप ने एलीट सीरीज के अंदर चौथाा स्मार्टफोन एलीट प्लस इसी रेंज के अंदर लांच किया है। जो जून 6 यानी आज से फ्लिपकार्ट में मिलना शुरु हो जाएगा।
ये ओपेन सेल के तहत खरीदा जा सकता है यानी फोन को लेने के लिए आपको कोइ प्री-बुकिंग करने की जरूरत नहीं। एलीट प्लस में 5 इंच की स्क्रीन ड्रैगनट्रैल ग्लास प्रोटेक्शन के साथ दी गई है। ऑक्टाकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 2 जीबी रैम के अलावा फोन में 16 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे 64 जीबी तक एक्पेंड यानी बढ़ाया जा सकता है।
पढ़ें: मोटोरोला ने लांच किए मोटो जी 4 और मोटो जी 4 प्लस स्मार्टफोन
कम दाम होने के साथ फोन में 4जी एलटीई सपोर्ट दिया गया है, कैमरे की बात करें तो एलीट प्लस में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा लगा हुआ है। 131 ग्राम भार के साथ फोन का लुक काफी आकर्षक लगता है। 3050 एमएएच की बैटरी के साथ एलीट का बैटरी बैकप आपको निराश नहीं करेगा। कुल मिलाकर एलीट बजट रेंज में एक पॉवरफुल डिवाइस कही जा सकती है। एलीट प्लस के बॉक्स में आपको क्या-क्या मिलेगा साथ ही इसके लुक और फीचर के बारे में और जानने के लिए नीचे दिया गया वीडियो देखिए।


Click it and Unblock the Notifications








