Tata Sky यूजर्स को दे रहा है 2 महीने की फ्री सर्विस
टाटा स्काई यूजर्स के लिए एक खुशखबरी है, डीटीएच ऑपरेटर TATA Sky ग्राहको के लिए एक नया ऑफर ले कर आया है जिसमें कंपनी 2 महिने की फ्री सर्विस दे रहा है, लेकिन इसमें ध्यान देने वाली बात ये है इसका फायदा सिर्फ उन्हीं यूजर्स को मिलेगा जो टाटा स्काई अकाउंट में सिटीबैंक का क्रेडिट या फिर डेबिट कार्ड का रिचार्ज के लिए यूज़ करेंगे।

इसके लिए ग्राहक मोबाइल एप या फिर वेबसाइट के जरिए रिचार्ज करा सकते हैं। इससे पहले भी टाटा स्काई यूजर्स के लिए कैशबैक आफर ला चुका है, जिसमें यूजर्स को सिंपल लॉन्ग टर्म रिचार्ज का ऑप्शन दिया जा रहा था हालाकि ये ऑफर सभी के लिए उपलब्ध है जबकि इस ऑफर का फायदा सिटी बैंक के यूजर्स उठा पाएंगे।
पढ़ें: ओप्पो ने रेनो सीरीज स्मार्टफोन के लिए किया ट्रेडमार्क आवेदन

सिटी बैंक कार्ड से रिचार्ज कराने पर मिलने वाला कैशबैक 7 दिनों के अंदर क्रेडिट हो जाएगा, इसके अलावा मिड 2019 नाम का कैशबैक ऑफर भी इस समय यूजर्स के लिए उपलब्ध है जिसमें 1 महिने की एक्ट्रा सर्विस यूजर्स को मिलती है।
पढ़ें: व्हाट्सएप पर वायरल मैसेज में 70 फीसदी की कमी आई

कैशबैक ऑफर का लाभ उठाने के लिए यूजर्स को 12 महिने तक का रिचार्ज एक साथ कराना होगा लेकिन ध्यान रहे इसमें सिटीबैंक कॉर्पोरेट कार्ड्स का इस्तेमाल नहीं कर सकते। ये ऑफर 30 जून 2020 तक के लिए उपलब्ध है तो अगर आपके पास सिटी बैंक का क्रेडिट या फिर डेबिट कार्ड है तो इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








