Home
News

Tata Sky का स्पेशल ऑफर: 12 महीने का रिचार्ज कराओ, 18 महीने की सर्विस पाओ

जियो कंपनी के शुरू होने वाले नए प्लान जियो गीगाफाइबक का असर देशभर के सभी दूसरे ब्रांड पर देखने को मिल रहा है। जियो ने टेलिकॉम नेटवर्क में आकर जैसे धमाल मचाया था ठीक वैसे ही कंपनी ने ब्रॉडबैंड सर्विस में भी आकर मचाने वाली है। ऐसे में देशभर की बाकी ब्रॉडबैंड कंपनियों ने पहले से ही अपने ग्राहकों को नए ऑफर्स और उनके सर्विस की कीमतों में कटौती करना शुरू कर दिया है।

Tata Sky का स्पेशल ऑफर: 12 महीने के रिचार्ज में 18 महीने की सर्विस, जानिए सभी प्लान्स

हाल ही में एयरटेल ब्रॉडबैंड ने अपने सर्विस में ऑफर्स और डिस्काउंट दिए और अब टाटा स्काई कंपनी ने भी अपने ऑफर्स को एक बढ़िया और बड़ा ऑफर दिया है। टाटा स्काई ने अपने यूज़र्स के लिए खास ऑफर्स पेश करते हुए ऐलान किया है कि एक साल का ब्रॉडबैंड रिचार्ज कराने पर यूज़र्स को 6 महीने की एक्सट्रा सर्विस दी जाएगी। इसका मतलब अगर आप अपने टाटा स्काई ब्रॉडबैंड सर्विस को एक साल के लिए एक साथ रिचार्ज करेंगे तो कंपनी आपको 6 महीने की सर्विस फ्री देगी। इसमें कोई शक नहीं कि ये जियो गीगाफाइबर का ही प्रभाव है।

छोटे लॉन्ग टर्म में भी एक्सट्रा बेनिफिट

इसके आलावा कंपनी ने यही ऑफर 9 महीने का एक साथ रिचार्ज कराने वालों को भी दी है। अगर यूज़र्स एक साथ 9 महीने का रिचार्ज कराएंगे तो उन्हें भी अगले 4 महीने तक फ्री में सर्विस मिलेगी। टेलिकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक टाटा स्काई ने ऐसा ही प्लान अपने 3 महीने और 7 महीने वाले प्लान के लिए भी पेश किया है। इसका मतलब अगर यूज़र्स कम से कम तीन महीने वाला भी लॉन्ग टर्म प्लान खरीदेंगे तो उन्हें कुछ अतिरिक्त समय के लिए प्लान फ्री मिलेगा।

टाटा स्काई कंपनी ने अपनी इस सर्विस को भारत में अपने सभी शहरों में पेश किया है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने इस प्लान को बैंगलोर, हैदराबाद, मुंबई, पुणे, कोलकाता जैसे कई शहरों में शुरू किया है। इसके तहत कंपनी अपने यूज़र्स को एफपीयू लिमिट के 100 एमबीपीएस का स्पीड दे रही है।

इसके अलावा आपको बता दें कंपनी अपने इस ऑफर को अनलिमिटेड और फिक्स्ड दोनों तरह के प्लान पर दे रही है। आप भी इस प्लान का फायदा उठाना चाहते हैं तो अपने टाटा स्काई कस्टमर केयर को कॉल करके पूरी जानकारी ले सकते हैं। इस तरह की तमाम ख़बरों को पढ़ने के लिए आप हिंदी गिज़बॉट से जुड़े रहें।

 
Best Mobiles in India

English summary
Tata Sky has introduced special offers for its users, announcing that the users will be given 6 months of extra service after one year of broadband recharge. This means if you recharge your Tata Sky Broadband service for one year simultaneously, the company will give you 6 months of service free.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X