Home
News

6 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा एक सस्ता और अच्छा स्मार्टफोन, जानिए सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Tecno भारत में एक नया स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च करने वाला है। आपको बता दें कि भारत में यह कंपनी पिछले काफी वक्त से सस्ते स्मार्टफोन्स लॉन्च करते आ रही है। इस बार भी कंपनी अपना एक और नया, सस्ता स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। टेक्नो कंपनी के इस नए फोन का नाम Tecno Spark 7 होगा। इस फोन को कंपनी 10,000 रुपए से कम कीमत में लॉन्च कर सकती है। इस फोन के कलर ऑप्शन की बात करें तो कंपनी इसे ब्लैक, ग्रीन और ब्लू कलर में पेश कर सकती है।

6 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा एक सस्ता और अच्छा स्मार्टफोन

बड़ी स्क्रीन और प्रोसेसर

इस फोन के कुछ अन्य फीचर्स की बात करें तो कंपनी इस फोन में 6.8 इंच की एक बड़ी डिस्प्ले दे सकती है, जिसमे HD+ IPS LCD क्वालिटी वाली स्क्रीन होगी। इस फोन का डिस्प्ले वॉटरड्रॉप नॉच के साथ आएगा। इस फोन के रेंडर इमेज को भी कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर लिस्ट किया है। इसके अलावा यह फोन MediaTek Helio G85 चिपसेट के साथ आएगा। आपको बता दें कि यह फोन अमेज़न इंडिया के जरिए बेचा जाएगा।

कैमरा सेटअप भी होगा शानदार

इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी इसके पिछले हिस्से में च्रिुलव कैमरों का सेटअप देने वाली है। इस सेटअप का पहला कैमरा 16 मेगापिक्सल का होगा, वहीं इस फोन के बाकी दो बैक कैमरे 2-2 मेगापिक्सल के सेंसर्स के साथ आएगी। इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी फ्रंट में एक 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी देने वाली है।

Tecno Camon 17 के भी लॉन्च की संभावना

इन सभी स्पेसिफिकेशंस के अलावा इस फोन के बैटरी सेटअप की बात करें तो कंपनी इस फोन में 5000 एमएएच की एक बैटरी दे सकती है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। यह फोन एंड्रॉयड 10 पर रन करने वाला हो सकता है। इस फोन के भारत में लॉन्च डेट की बात करें तो मीडिया में आ रही रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन को 6 अप्रैल को लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन के अलावा भी 6 अप्रैल को कंपनी एक और फोन लॉन्च कर सकती है, जिसका नाम Tecno Camon 17 है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Tecno is about to launch a new smartphone in India soon. Let me tell you that in India this company has been launching cheap smartphones for a long time. This time too, the company is going to launch another new, cheaper smartphone in the market. This new phone from the techno company will be named Tecno Spark 7.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X