Home
News

30 जून के बाद इन स्मार्टफोन पर काम नहीं करेगा व्हाट्सएप

इन मोबाइल डिवाइस पर काम नहीं करेगा व्हाट्सएप, 30 जून 2017 है आखिरी डेट।

By Agrahi

व्हाट्सएप की पॉपुलैरिटी से सभी वाकिफ हैं। यह दुनिया में सबसे अधिक इस्तेमाल की जाने वाली एप्स में से एक है। खासकर भारत की बात करें तो इस एप को कई यूज़र्स इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में यह खबर कि व्हाट्सएप कुछ स्मार्टफोन पर अब काम नहीं करेगा, यूज़र्स को काफी चौंका सकती है।

30 जून के बाद इन स्मार्टफोन पर काम नहीं करेगा व्हाट्सएप

हालाँकि डरने वाली कोई बात नहीं है। क्योंकि ये वो स्मार्टफोन हैं जो कि काफी पुराने ओएस पर काम कर रहे हैं। व्हाट्सएप के ऑफिशियल ब्लॉग पर भी इसकी जानकारी दी गई है।

व्हाट्सएप का कहना है कि हालाँकि यह स्मार्टफोन उनके इस सफ़र में बेहद जरुरी रहे हैं, लेकिन एप के आने वाले फीचर्स के लिए बेहतर सपोर्ट नहीं देते हैं। इनमें वो स्मार्टफोन शामिल हैं जो नीचे दिए प्लेटफ़ॉर्म पर काम करते हैं।

30 जून के बाद इन स्मार्टफोन पर काम नहीं करेगा व्हाट्सएप

1- ब्लैकबेरी ओएस और ब्लैकबेरी 10
2- नोकिया एस40
3- नोकिया सिम्बियन एस60
4- एंड्रायड 2.1 और एंड्रायड 2.2
5- विंडोज़ फोन 7
6- iPhone 3जीएस/iOS 6

यदि आपका फोन भी इन प्लेटफ़ॉर्म पर काम करता है, तो आपके लिए मुश्किल हो सकती है क्योंकि इन स्मार्टफोन में यह एप 30 जून 2017 के बाद काम नहीं करने वाली है। यदि आप व्हाट्सएप का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो अपने फोन को अपग्रेड करें।

 
Best Mobiles in India

English summary
These smartphone won't support whatsapp after 30th june 2017. Read more about this all in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X