TikTok स्टार और सुशांत की फैन सिया ने भी किया सुसाइड, पढ़िए और जानिए क्यों...?
आजकल आत्महत्याओं का ट्रेंड चल गया है। किसानों के साथ-साथ अब बॉलीवुड स्टार से लेकर टिकटॉक स्टार तक सुसाइड करने लगे हैं। 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने अपने मुंबई स्थित घर में आत्महत्या कर ली थी। अब दिल्ली की एक टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ ने आत्महत्या कर ली है।

सुशांत की उम्र सिर्फ 34 साल थी और सिया की उम्र महज 16 साल थी। 16 साल की उम्र में ही दिल्ली की इस लड़की ने टिकटॉक वीडियो बनाकर काफी लोकप्रियता हासिल कर ली थी। सिया की फैन फॉलोइंग भी लाखों में थी लेकिन फिर भी इस लड़की ने अपने दिल्ली के प्रीत विहार स्थित घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
सिया भी थी सुशांत की फैन
सिया भी सुशांत की फैन थी और सुशांत की बहुत सारे गानों पर टिकटॉक वीडियो बना चुकी थी। सुशांत की मौत के ठीक 11 दिन बाद सिया ने भी आत्महत्या की है। सिया सुशांत की बड़ी फैन थी। ऐसे में क्या सिया सुशांत की आत्महत्या से प्रेरित हुई या फिर कोई दूसरी वजह उनकी मौत का कारण बन गई।
हालांकि परिवार वालों ने सुशांत से प्रेरित होने की बात से इंकार किया है। पुलिस इस केस की छानबिन कर रही है। पुलिस ने सिया की बॉडी का पोस्टमार्टम करके शव परिवार को दे दिया। पुलिस ने सिया के रूम की तलाशी ली है, जिसमें पुलिस को सिया का मोबाइल, लैपटॉप और कुछ डॉक्यूमेंट्स मिले हैं। अब इन सबूतों के जरिए पुलिस सिया के सुसाइड की जड़ तक जाना चाहती है। सिया के परिवार वालों ने बताया कि टिकटॉक पर वीडियो बनाने की वजह से सिया को धमकियां मिलती थी।
सिया के सुसाइड का कारण
इंडिया टुडे की एक ख़बर के मुताबिक सिया की मौत के बारे में उनके मैनेजर अर्जुन सरीन ने पुष्टि करते हुए कहा, "सिया की सुसाइड का कारण उनका कुछ व्यक्तिगत मामला हो सकता है". मैनेजर ने बताया कि, "वह काफी अच्छा काम कर रही थी, नए प्रॉजेक्ट्स के बारे में भी सोच रही थी। सुसाइड की एक रात पहले भी उनके साथ मेरी एक नए प्रॉजेक्ट के बारे में बात हुई थी."

अर्जुन ने बताया कि वो और उनकी कंपनी बहुत सारे टिकटॉकर्स को मैनेज करने का काम करते हैं और सिया उनमें से एक थी। सिया दिल्ली की ही रहने वाली थी। वो टिकटॉक समेत इंस्टाग्राम, स्नैपचैट और यूट्यूब पर भी काफी एक्टिव रहती थी। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 104K और टिकटॉक पर 1.1 मिलियन फॉलोवर्स थे।


Click it and Unblock the Notifications








