टाइटेनिक से जुड़े दस्तावेज हुए ऑनलाइन

photo source- www.ancestry.co.uk
15 अप्रेल, 1912 को इंग्लैंड से रवाना हुए टाइटेनिक को लेकर इतिहास में कई तरह की अफवाहें सुनने को मिलती रहीं हैं। मगर अब टाइटेनिक से जुड़े असली दस्तावेज इंटरनेट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। इंटरनेट पर मौजूद दस्तावेंजों में जहाज से किसी तरह से बच निकल 1,500 लोगों के बारे में काफी जानकारियां मिलती है।
जहाज से जुड़े सभी दस्तावेज www.ancestry.co.uk साइट में उपलब्ध हैं। हम आपको बता दें 15 अप्रेल को टाइटेनिक को डूबे हुए पूर 100 साल हो जाएंगे। टाइटैनिक जहाज़ उत्तरी आयरलैंड के बेलफ़ास्ट शहर में बनाया गया था और ये न्यूयॉर्क के लिए अपनी पहली ही यात्रा के दौरान एक हिमखंड से टकराने के बाद अटलांटिक महासागर में डूब गया था।
साइट में उपलब्ध दस्तावेजों में जहाज में सफर कर रहें यात्रियों की उम्र, और उनके बारे में कई जानकारियों का पता चलता है। इंटरनेट पर मौजूद इस्तावेजों में उन 300 मृतकों के बारे में भी जानकारी दी गई है जिनके शव जहाज डूबने के बाद मिले थे।
अभी कुछ दिनों पहले टाइटेनिक यात्रा को एक बार फिर से याद करने के मकसद से एमएस बालमोरा नाम का जहाज इंग्लैंड में उसी स्थान से रवाना किया गया है जहां से टाइटेनिक रवाना हुआ था। एमएस बालमोरा अपनी 10 दिन की यात्रा के दौरान उसी जगह से गुजरेगा जहां से टाइटेनिक गुजरा था।ऑफरों के चक्कर में न आएं ग्राहक
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications