शहद बेंचने के लिए अपनाया अनोखा तरीका, देखिए दिल दहला देने वाला वीडियो
अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए आप क्या-क्या कर सकते हैँ, दिन रात मेहनत, लेकिन चाइना में एक शहर के व्यापारी ने शहद बेचने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है। चाइना में रहने वाले शीबिंग ने अपने शरीर में 460,000 मधुमक्खियों को लपेट कर एक नया रिकार्ड बनाया है। साउथ चाइना के शांगक्विन शहर में रहने वाले शी एक स्थानीय व्यापारी है जो शहद बेचने का काम करते हैं।
पढ़ें: ये हैं दुनिया के 10 सबसे बेहतरीन ऑफिस
शी ने अपने व्यापार के प्रचार के लिए ढेरों मधुमक्खियों से भरे एक पिंजड़े के अंदर खुद को रखा, उन्होंने अपने पूरे शरीर को मधुमक्खियों से बचाने के लिए कुछ भी सुरक्षा के उपाए नहीं किए थे केवल अपने सर को एक पॉलीथीन से ढका था। शी के अनुसार वे शुरुआत में काफी नरवस महसूस कर रहे थे। लेकिन उन्हें अपने शहद का प्रचार करना था। मैं 22 साल की उम्र से इस स्टंट की तैयारी करने में लगा हुआ हूं इसके लिए कई दिनों शी ने नहाया नहीं और न ही साबुन का प्रयोग किया।
पढ़ें:पीसी और लैपटॉप में फ्री डाउनलोड करें ये वॉलपेपर
अगर देखा जाए तो शी के शरीर में कुल मधुमक्खियों का भार 45 किलो के करीब था, इससे पहले 9 मार्च 2009 में विपिन सेठ ने अपने शरीर में 61.4 किलो मधुमक्खियां लपेट कर गिनीज वल्ड रिकार्ड बनाया था। आईए देखते हैं दिल देहला देने वाला वीडियो।
पढ़ें: इंफोसिस के नए मुख्य कार्यकारी की तलाश शुरु
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/VZcjW6HTBB0?feature=player_detailpage" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications







