Home
News

Trump Mobile T1 vs iPhone 16: दोनों में कौन सा फोन है दमदार, जानिए ट्रंप ने क्या किया अलग

Trump Mobile T1 vs iPhone 16: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 'ट्रंप ऑर्गनाइजेशन' के मालिक हैं। इस कंपनी ने होटल और रियल एस्टेट समेत तमाम बिजनेस में पैर फैला रखे हैं। लेकिन इन दिनों कंपनी चर्चा में अपने स्मार्टफोन की वजह से। डोनाल्ड टंप ने स्मार्टफोन मार्केट में तहलका मचाते हुए Trump Mobile T1 लॉन्च किया है।

यह लॉन्चिंग ऐसे वक्त में हुई है, जब एपल के सीईओ टिम कुक और डोनाल्ड ट्रंप के बीच सब कुछ सही नहीं चल रहा है। याद हो कुछ दिन पहले ट्रंप ने कुक से कहा कि अमेरिका में बेचे जाने वाले सभी iPhone घरेलू स्तर पर ही बनाए जाने चाहिए। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ट्रंप नया फोन लॉन्च करके एपल का मार्केट खराब करना चाहते हैं? या उनकी प्लानिंग कुछ और है।

Trump Mobile T1 vs iPhone 16: दोनों में कौन सा फोन है दमदार

खैर, इस खबर में हम एपल के सबसे लेटेस्ट iPhone 16 का ट्रंप के Trump Mobile T1 से कंपेरिजन करने वाले हैं। इससे आपको आइडिया लग जाएगा कि असल में इन दोनों फोन के बीच क्या फर्क है?

Trump Mobile T1: ट्रंप का नया स्मार्टफोन

Trump Mobile T1 एक एंड्रॉइड फोन है। इसमें 6.8-इंच का AMOLED डिस्प्ले, 50MP का मेन कैमरा, 16MP का सेल्फी कैमरा, 12GB रैम और 246GB स्टोरेज है। इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, साथ में हेडफोन जैक भी मिल रहा है। इस फोन की कीमत $499 है।

Trump Mobile का मासिक प्लान $47.45 में अनलिमिटेड कॉल्स, टेक्स्ट्स, डेटा, रोडसाइड असिस्टेंस और टेलीहेल्थ सर्विस प्रदान करता है। यह सर्विस Verizon, T-Mobile और AT&T नेटवर्क पर काम करेगी।

Trump Mobile T1 vs iPhone 16: दोनों में कौन सा फोन है दमदार

iPhone 16

iPhone 16 में एपल का नया A18 चिपसेट है, जो 3nm तकनीक पर बेस्ड है और पहले से 30% फास्ट परफॉर्मेंस के साथ आता है। इसमें 48MP का मेन कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 12MP का सेल्फी कैमरा है। इस बार iPhone में बैटरी अपग्रेड भी हुई है, साथ में कैमरा इम्प्रूवमेंट भी इसमें शामिल हैं।

इसके अलावा, इसमें एक्शन बटन और कैमरा कंट्रोल बटन जैसे नए फीचर हैं। iPhone 16 में eSIM सपोर्ट, Wi-Fi 7 और IP68 रेटिंग जैसी सुविधाएं भी हैं। यह फोन 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है।

फीचर iPhone 16 Trump Mobile T1
ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 18 Android 15
प्रोसेसर Apple A18 (3nm) डिटेल नहीं
RAM 8GB 12GB
स्टोरेज 128GB/256GB/512GB 256GB
मेन कैमरा 48MP 50MP
सेल्फी कैमरा 12MP 16MP
बैटरी 3561mAh 5000mAh
डिस्प्ले 6.1-इंच Super Retina XDR OLED 6.8-इंच AMOLED
रेटिंग IP68 -----
स्पीकर स्टीरियो -----
कनेक्टिविटी Wi-Fi 7, 5G, eSIM 5G, हेडफोन जैक
कीमत 79,900 $499 (43,032 रुपये लगभग)
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X