ट्विटर के CEO आज भारतीय संसदीय समिति में शामिल नहीं होंगे
25 फरवरी यानि को सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) से जुड़ी संसदीय समिति का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, खबर आ रही है कि इस समिति में माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जैक डोर्सी के समक्ष पेश नहीं होंगे। जैक डोर्सी की जगह लोक नीति प्रमुख कोलिन क्रोवेल समिती में हिस्सा लेंगे। बता दें, सूचना एवं प्रौद्योगिकी से जुड़ी संसदीय समिति ने ट्विटर के प्रमुख जैक डोर्सी को 25 फरवरी को समिति के सामने पेश होने के लिए कहा था। हालांकि जैक डोर्सी ने इस बात से इंकार कर दिया था।

बैठक में क्या होगा खास
सूचना प्रौद्योगिकी की इस बैठक को ऐसे समय में कराया जा रहा है जब देश में लोगों की डेटा सुरक्षा और सोशल मीडिया मंचों के जरिए चुनावों में हस्तक्षेप को लेकर चिंताएं काफी ज्यादा बढ़ती जा रही हैं। वहीं, ट्विटर के प्रवक्ता ने ईमेल से भेजे गए बयान में कहा कि हम सोशल मीडिया एवं ऑनलाइन न्यूज प्लेटफॉर्म्स पर नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा पर ट्विटर के विचार सुनने के लिए आमंत्रित करने के लिए संसदीय समिति का धन्यवाद करते हैं।
इसी के साथ प्रवक्ता ने कहा कि ट्विटर के लोक नीति विभाग के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष कोलिन क्रोवेल सोमवार को समिति के साथ बैठक करेंगे। वहीं, सूत्रों ने 11 फरवरी को इस बात की जानकारी दी कि समिति ने ट्विटर इंडिया के कनिष्ठ अधिकारियों से मिलने से मना कर दिया था। खबरों से पता चलता है कि समिति केवल ट्विटर के सीईओ या उनकी वैश्विक टीम के किसी वरिष्ठ सदस्य से ही बात करेगी जो कि भारत में ट्विटर के परिचालन से जुड़े अहम फैसले लेता हो।


Click it and Unblock the Notifications








