Home
News

Twitter की नई पॉलिसी, अब लिमिट में ही कर पाएंगे ट्वीट, लाइक और फॉलो

By Devesh

आजकल सोशल मीडिया पर खबरों के जरिए फेक न्यूज की घटनाएं बढ़ती जा रही है। हम रोजाना देख रहे हैं कि कैसे सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म के जरिए गलत खबरों को फैलाकर लोगों को गुमराह किया जाता है। कई यूजर्स फेक न्यूज को सच मान लेते हैं। सोशल मीडिया पर बढ़ती जा रही फेक न्यूज का बुरा असर हमारे सोसाइटी पर पड़ रहा है। अगर इसपर जल्द काबू ना पाया गया तो जल्द ही सोशल मीडिया की पहचान सिर्फ फेक न्यूज से होने लगेगी।

Twitter की नई पॉलिसी, अब लिमिट में ही कर पाएंगे ट्वीट, लाइक और फॉलो

फेक न्यूज पर ट्विटर का लगाम

इस खतरों खत्म करने के लिए माइक्रो ब्लोगिंग साइट ट्वीटर ने एक बड़ा कदम उठाया है। ट्वीटर ने अपनी एक नई पॉलिसी शेयर करते हुए कहा है कि, अब ट्वीट करने, लाइक करने और फॉलो करने की एक सीमा तय की जाएगी। ट्वीटर ने इस बात की जानकारी अपने ब्लॉग पोस्ट के जरिए दी है। इस नई पॉलिसी को जारी करने के बाद ट्वीटर ने कहा कि इसके जरिए अभिनेताओं और सेलिब्रिटी को रातों-रात बढ़ने या किसी घटना के जरिए उनकी छवि को खराब करने पर रोक लगाई जा सकेगी।

ट्विटर की नई पॉलिसी

आपको बता दें कि ट्विटर की इस नई पॉलिसी को लागू करने के बाद इसमें लाइक, कमेंट, ट्वीट और फॉलो आदि करने की एक सीमा तय होगी। अब आप पहले की तरह कोई भी चीज अनलिमिटेड नहीं कर पाएंगे। नए पॉलिसी के बाद ट्विटर पर अब 3 घंटे में सिर्फ 300 ट्वीट और रीट्वीट ही यूजर्स कर पाएंगे। इसके अलावा 24 घंटे में भी यूजर्स को 1000 ट्वीट को लाइक करने की छूट मिलेगी। वहीं यूजर्स 24 घंटे में 1000 से ज्यादा लोगों को फॉलो भी नहीं कर पाएंगे। इस नई ट्विटर पॉलिसी के बाद यूजर्स 24 घंटे में 15,000 लोगों को डायरेक्ट मैसेद भेज पाएंगे। आपको बता दें कि ट्विटर की यह नई पॉलिसी 10 सितंबर, 2018 से लागू होगी।

क्या पड़ेगा फर्क

इस नए पॉलिसी के लागू होने के बाद सबसे ज्यादा नुकसान उन सेलिब्रिटीज का होगा जिनका ट्विटर अकाउंट बनने के बाद महज 24 घंटे में लाखों की संख्या में फॉलोवर्स हो जाते हैं। जिसके बाद उनके एक ट्वीट पर हजारों-लाखों रीट्वीट हो जाते हैं। वहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि ट्विटर के इस नई पॉलिसी से फर्जी खबरों पर भी काफी लगाम लगाई जा सकेगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
People are misled by spreading false news through different platforms of social media. Micro blogging site tweeters have taken a big step to end this threat. While sharing a new policy, the tweeter said that there will be a limit to tweeting, liking and following.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X