5 रुपए में फ्री मोबाइल रोमिंग के साथ अब एसएमएस से बुक करो रेल टिकट
एयरटेल भारत की पहली ऐसी दूरसंचार कंपन बन चुकी है जिसने देश में फ्री रोमिंग की सुविधा लांच की है हालाकि इसके लिए यूजर को 5 रुपए का चार्ज देना होगा, 5 रुपए चार्ज के बाद यूजर दिन भर फ्री रोमिंग में बात कर सकता है। वहीं दूसरी ओंर आज से एसएमएस के जरिए रेल टिकट बुक करने की सुविधा शुरु हो गई है। सरकार ने पिछल हफ्ते दोनों सेवाओं को के बारे में फैसला किया था।
पढ़ें: बच्चों को गर्मियों में दीजिए ये टॉप 5 गैजेट
ट्राई ने पिछले हफ्ते फ्री रोमिंग को लेकर सभी कंपनियों से 57 प्रतिशत की कटौती करने की बात कही थी इसके साथ ट्राई ने ये भी कहा था कि पूरी तरह से रोमिंग फ्री करना भी कंपनियों के हित में नहीं होगा। ट्राई ने 2007 में रोमिंग पर काल दरों को घटा कर 1.40 रुपए प्रति मिनट तय की थी वहीं आउटगोइंग एसटीडी कॉल्स के लिए यह दर 2.40 रुपए प्रति मिनट रखी थी जिसे अब 1.75 रुपए प्रति मिनट से घटाकर 75 पैसे प्रति मिनट कर दिया गया है।

एसएमएस टिकट बुकिंग
वहीं दूसरी ओर आज से उपभोक्ता अपने मोबाइल द्वारा एक एसएमएस से रेल टिकट बुक कर सकेंगे। ये 1 जुलाई यानी आज से शुरु कर दी गई है लेकिन इसके साथ रेल टिकट कैंसिल करना भी महंगा कर दिया गया है। अब उपभोक्ता कहीं से भी मोबाइल द्वारा अपना रेलवे टिकट बुक कर सकते हैं इसके लिए उन्हें ट्रेन संख्या, जहां यात्रा करनी हो जगह का नाम, यात्रा की तारीख, यात्रा की श्रेणी, यात्री का नाम और उम्र का विवरण एसएमएस से 139 पर भेजना होगा। इस सेवा के लिए अभी दो फोन नंबर 139 और 5676714 दिए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








