नया ऑफर: अनलिमिटेड डाटा, अनलिमिटेड कॉल और रोमिंग फ्री
रिलायंस कम्युनिकेशन के पोस्टपेड यूज़र्स को मिलेगा 17 रुपए में 1जीबी डाटा। एक साल के लिए।
टेलिकॉम सेक्टर में लगता है एक बार फिर तेजी आ रही है। सभी कंपनियां एक बार फिर एक्टिव मोड में हैं। तभी तो इन दिनों लगातार नए प्लान पेश किए जा रहे हैं। आरकॉम भी अब अपने एक और नए प्लान के साथ आ गया है।
कंपनी का यह नया प्लान, पुराने प्लान पर दी गई छूट यानी डिस्काउंट है।

दरअसल रिलायंस कम्युनिकेशन अपने कुछ पोस्टपेड प्लान पर 28% का ऑफ दे रही है। जिसके बाद कंपनी की ओर से पेश किए प्लान की कीमत कम हो जाती है लेकिन प्लान में दी जा रही सुविधाएं समान रहेंगी।
कंपनी की ओर से दिए जा रहे हैं इस ऑफ के बाद 699 रुपए के पपोस्टपेड प्लान की कीमत 499 रुपए हो जाती है।
आरकॉम की वेबसाइट पर ध्यान दें तो इसमें यहां पर 699 रुपए के प्लान की जानकारी दी गई है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल के साथ 30जीबी डाटा भी मिलता है। कंपनी की मानें तो इस ऑफर में यूज़र्स को 16.66 रुपए में 1जीबी डाटा मिल रहा है।
एक साल के लिए है ऑफर
आरकॉम की साईट पर दी गई जानकारी के अनुसार यह 28% ऑफ का प्लान एक साल के लिए है। यानी कि पोस्टपेड यूज़र्स अगले एक साल तक के लिए 699 रुपए के प्लान को 499 रुपए में ले पाएंगे।
केवल ऑनलाइन ऑर्डर पर है ऑफर
वहीं रिलायंस कम्युनिकेशन ने साईट पर यह जानकारी भी दी है कि यह ऑफर यूज़र्स को तभी मिलेगा जब वह ऑनलाइन ऑर्डर करें। यानी कि यदि कोई यूज़र ऑफलाइन इस ऑफर को लेने चाहे तो उन्हें यह ऑफर नहीं मिल पाएगा।
सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल
आरकॉम के पोस्टपेड यूज़र्स 499 रुपए में न केवल 30जीबी डाटा का लाभ उठा सकते हैं बल्कि अनलिमिटेड कॉलिंग भी। इस कॉलिंग में लोकल और नेशनल दोनों कॉल शामिल हैं। साथ ही यह कॉल किसी भी नेटवर्क पर की जा सकती हैं।
11.1 रुपए में एक जीबी डाटा ऑफर
वेबसाइट पर ही एक ऑफर 333 रुपए का भी है। इसमें दिखाया गया है कि यूज़र्स को 1000 मिनट का टॉक टाइम मिलेगा, जिसके साथ दिया जाएगा 30जीबी डाटा भी। यानी कि 11.1 रुपए में 1जीबी डाटा।


Click it and Unblock the Notifications