Home
News

बनारस वालों लो आ गया आपके शहर में फ्री वाईफाई

By Rahul

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में दशाश्वमेध घाट व शीतला घाट पर भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की निशुल्क वाई-फाई सेवा की तरह ही कैंट रेलवे स्टेशन व सारनाथ में भी वाई-फाई सेवा की शुरुआत हो सकती है।

पढ़ें: खतरनाक हो सकता है फोन के साथ सोना जानिए क्‍यों ?

उल्लेखनीय है कि बीएसएनएल की ओर से सांस्कृतिक राजधानी वाराणसी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निशुल्क वाई-फाई योजना की शुरुआत करते हुए पहले चरण में गंगा के दो घाटों शीतला घाट व दशाश्वमेध घाट को जोड़ा गया है। बीएसएनएल मुख्यालय से मिले आदेश के मुताबिक, जोन के अधिकारी सारनाथ क्षेत्र व कैंट रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार से लेकर प्लेटफार्मों तक का सर्वे कार्य जल्द ही शुरू करेंगे।

बनारस वालों लो आ गया आपके शहर में फ्री वाईफाई

सर्वे होने के बाद मंत्रालय को रपट भेजी जाएगी और जहां से पुन: निर्देश मिलते ही वाराणसी में निशुल्क वाई-फाई सेवा का दूसरा चरण शुरू हो जाएगा। बीएसएनएल के जनसम्पर्क अधिकारी एस.एस. यादव ने बताया कि निशुल्क वाई-फाई सेवा के लिए सारनाथ व कैंट स्टेशन क्षेत्र में सर्वे कार्य जल्द ही शुरू होगा। मंत्रालय से मिले निर्देशानुसार अभी गंगा किनारे के छह प्रमुख घाटों पर सर्वे हो रहा है। इसके तुरंत बाद सारनाथ व कैंट रेलवे स्टेशन पर सर्वे का काम शुरू होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
You can now enjoy a boat ride along the ghats in Varanasi, take pictures using your smartphone and post them online right then, courtesy free WiFi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X