अपने इंस्टाग्राम हैंडल को ऐसे बनाएं वेरिफाइड
आजकल सोशल मीडिया का क्रेज कितना है, इस बात को बताने की तो शायद कोई जरूरत नहीं है। भारत में इस दौर में सोशल मीडिया का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है। जिसका फायदा हर सोशल मीडिया कंपनी उठाना चाहती है क्योंकि भारत की सबसे बड़ी युवा आबादी उन्हें खासा फायदा पहुंचा सकती है। इस रेस में फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसी कंपनियां काफी तेजी से दौड़ रही है। सभी कंपनियों अपनी सुविधाओं और फीचर्स में इजाफा कर रही है ताकि यूजर्स उनका प्लेटफॉर्म ज्यादा से ज्यादा यूज़ करें।

आपने ऐसे कई सोशल मीडिया अकांउट्स देखें होंगे जिनपर ब्लू टिक का साइन लगा होता है। फेसबुक, ट्विटर पर ब्लू टिक से अकाउंट को वेरिफाइड किया जाता है। ऐसा Verification badge की मदद से किया जाता है। इसमें ज्यादातर अकाउंट्स किसी सेलिब्रिटी या ब्रांड के होते हैं। फिलहाल यह टिक आप फेसबुक और ट्वीटर पर ही देख सकते हैं। अब इंस्टाग्राम भी यह सेवा देने जा रहा है। ट्विटर और फेसबुक की तरह, इंस्टाग्राम के यूजर अपने अकाउंट को ब्लू टिक के साथ वेरीफाई करवा सकते हैं। खुद को खास दिखाने की चाह में कई यूजर्स की अपने अकांउट पर ब्लू टिक लगाने की इच्छा होती है। अब यह काम काफी आसान हो गया है।
हालांकि इस फीचर की टेस्टिंग चल रही है। यहां यूजर्स को सेटिंग में एक 'रिक्वेस्ट वेरिफिकेशन' का फीचर दिया गया है। जब यूजर अपनी रिक्वेस्ट इंस्टाग्राम को भेजेगा तो उसकी प्रोफाइल के डेटा को पूरी तरह से चेक किया जाएगा। अगर कंपनी को इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लू टिक के लिए सही लगता है तो उसे वेरिफाइड अकाउंट बना दिया जाएगा। सोशल मीडिया पर वेरीफिकेशन बेज से यूजर को कई तरह के फायदे होते हैं। इसके जरिए अकाउंट होल्डर की सच्चाई की रक्षा और आइडेंटिटी थेफ्ट यानी पहचान की चोरी से बचाव होता है।
यदि आप अपनी लाइफ को पूरी तरह पब्लिक करना चाहते हैं तो आपकी सारी जानकारी सबको नजर आएगी। ऐसे में अगर यूजर्स को आपकी प्रोफाइल पसंद आती है तो आपके पास फॉलोवर्स बढ़ाने का अच्छा मौका भी है। आप किसी बिजनेस में हैं तो आपके पेज पर आवाजाही बढ़ने से ब्रांड को सोशल प्लेटफार्म पर उसके प्रदर्शन को सुधारने में मदद मिलेगी। इससे आपसी भरोसे और बेहतर पब्लिक रिसेप्शन को बनाने में मदद मिलती है।
ये भी पढ़ें- बिना ऐप ओपन किए WhatsApp मैसेज को रीड कैसे मार्क करें


Click it and Unblock the Notifications







