Home
News

बिना ऐप ओपन किए WhatsApp मैसेज को रीड कैसे मार्क करें

By Neha Kashyap

वॉट्सएप यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है। वॉट्सएप अपने यूजर्स के लिए दो नए फीचर लेकर आ रही है। ये अपडेट वॉट्सएप के 2.18.214 बीटा वर्जन में मौजूद है। कंपनी इस फीचर पर काम कर रही है। इसमें पहला फीचर है मार्क एज रीड, जिसमें यूजर्स वॉट्सएप ऐप को ओपन किए बिना मैसेज को रीड मार्क कर सकेंगे। इसके अलावा म्यूट नोटिफिकेशन फीचर में वॉट्सएप नोटिफिकेशन को म्यूट किया जा सकेगा। इन दोनों फीचर्स के आने के बाद वॉट्सएप यूजर्स के लिए और भी उपयोगी हो जाएगा और इस्तेमाल में आसान हो जाएगा।

बिना ऐप ओपन किए WhatsApp मैसेज को रीड कैसे मार्क करें

वॉट्सएप पर इन फीचर्स के आने के बाद जब भी आप नया मैसेज प्राप्त करेंगे, इसके बाद पैनल पर एक नोटिफिकेशन आएगा, जिसमें आप उस मैसेज को पढ़ सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स के पास एक और ऑप्शन होगा, जिसमें इस मैसेज को रीड मार्क कर सकेंगे। रीड मार्क करने का मतलब वह मैसेज दो ब्लू टिक के साथ टिक हो जाएगा। इसके अलावा यूजर्स नोटिफिकेशन पैनल के साथ नोटिफिकेशन म्यूट कर सकेंगे।

बता दें कि हाल ही में यूजर्स के लिए WhatsApp इस बार 'Forwarded' फीचर के साथ आया है। जिससे पता चलेगा कि यूजर्स द्वारा भेजा गया मेसेज सेंडर ने खुद लिखा है या किसी और यूजर्स से फॉरवर्ड किया है। आपको बता दें, इस फीचर की झलक हमें पहले ही WhatsApp एंड्रॉयड बीटा ऐप पर मिली थी। इस फीचर के जरिए सभी फॉरवर्ड मेसेज पर Forwarded का लेबल लगा हुआ आएगा।

बताया जा रहा है कि कंपनी इस फीचर के जरिए स्पैम मैसेज पर रोक लगाने का प्रयास कर रही है, जिसे भेजने के लिए इस प्लेटफॉर्म का खुलेआम से इस्तेमाल हो रहा है। इस फीचर को एंड्रॉयड और आईओएस का इस्तेमाल कर रहे यूज़र्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको अपने WhatsApp को अपडेट करना होगा। इस फीचर की सबसे खास बात यह है कि जिस सेंडर ने आपको कोई भी फॉरवर्ड मेसेज भेजा होगा, तो वह चाह कर भी Forwarded लेबल को मेसेज से हटा नहीं पाएगा। इससे आप आसानी से जान पाएंगे कि कौन से मेसेज Forwarded है।

WhatsApp द्वारा इस फीचर को जल्द ही लेटेस्ट अपडेट के जरिए एंड्रॉयड और आईएसओ डिवाइस में उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें, इससे पहले भी WhatsApp ने कई फीचर को जोड़ा था जिसमें Suspicious Link Detection और Send Messages पर्मिशन फीचर शामिल थे। Suspicious Link Detection के जरिए मैसेज में असुरक्षित लिंक को हाइलाइट करने के लिए डिज़ाइन किया गया था। वहीं Send Messages को गलत मैसेज के प्रचार-प्रसार के लिए जोड़ा गया था, इस फीचर से ग्रुप का एडमिन बाकी सदस्यों को मेसेज करने से रोक सकता है।

ये भी पढ़ें- अब Whatsapp पर मिलेगा ट्रेन का लाइव स्टेटस

 
Best Mobiles in India

English summary
In whatsapp new feature You Can Mark a WhatsApp Message as Read Without Opening the App and alongwith that you can mute the notofications.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X