Home
News

करोड़ो का फोन बेंचने वाली वेरतु बंद करेगी अपनी दुकान

By Gizbot Staff

ब्रिटेन की लक्जरी फोन बनाने वाली कंपनी वेरतु अब अपना कारोबार बंद करने जा रही है। यह कंपनी 46,600 डॉलर की कीमत के हीरे-जेवरात जड़े फोन बनाती है जिसे अब खरीदार नहीं मिल रहे हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी को हाल ही में वित्तीय कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है और इसे बचाने की योजनाएं काम नहीं आईं, इसलिए कंपनी को दिवालिया घोषित करने की तैयारी शुरू हो गई है।

करोड़ो का फोन बेंचने वाली वेरतु बंद करेगी अपनी दुकान

कंपनी के दिवालिया होने से करीब 200 नौकरियां चली जाएंगी। कंपनी के एक प्रवक्ता के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया, "हां यह दिवालिया हो रही है और उसके बाद मेरा वेतन बंद हो जाएगा।"

पढ़ें: इस फोन को खरीदने पर हेलिकॉप्टर से आपके घर होगी डिलिवरी !

मैशेबल की रिपोर्ट में शुक्रवार को बताया गया कि वेरतु के 18 कैरेट के लाल सोने से जड़े 46,600 डॉलर कीमत के स्मार्टफोन को अब खरीदार नहीं मिल रहे हैं।

करोड़ो का फोन बेंचने वाली वेरतु बंद करेगी अपनी दुकान

रिपोर्ट में कहा गया कि कंपनी के 1,200 डॉलर कीमत वाली वेरतु ग्रेप लिजार्ड स्लिप केस की बिक्री दुनिया भर में हो रही है, लेकिन अकेले इसकी बिक्री से कंपनी वित्तीय संकट से नहीं उबर पाई और अब बंद होने जा रही है।

करोड़ो का फोन बेंचने वाली वेरतु बंद करेगी अपनी दुकान

नोकिया ने 1998 में वेरतु की स्थापना की थी, लेकिन इसे 2012 में बेच दिया। उसी साल वेरतु में नोकिया कि सिंबियन ऑपरेटिंग सिस्टम की जगह गूगल के एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम का प्रयोग होने लगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vertu, the luxury smartphone manufacturer is shutting down their operations in the U.s. In 2015, a Chinese holding firm acquired the company. Following this, in early 2017, a Turkish businessman, Murat Hakan Uzan acquired it for £50 million.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X