वीवो फ्रीडम कार्निवल सेल, सिर्फ 1,947 रुपए में Vivo Nex और Vivo V9
वीवो कंपनी अपने भारतीय ग्राहकों के लिए भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक खास सेल आयोजित करने वाली है। इस सेल को वीवो ने ने फ्रीडम कार्निवल सेल का नाम दिया है। यह स्पेशल सेल 7 अगस्त से 9 अगस्त के बीच में चलेगी। आपको बता दें कि यह सेल वीवो की ई-कॉमर्स स्टोर पर आयोजित की जाएगी। इस सेल की सबसे बड़ी और खास बात यह है कि इसमें वीवो ने नेक्स और वीवो वी9 जैसे स्मार्टफोन मात्र 1947 रुपए में खरीदे जा सकते हैं। भारत को आजादी सन् 1947 में मिली थी इसलिए वीवो ने अपने स्मार्टफोन को कुछ कंडीशन के साथ 1947 रुपए में देने का फैसला किया है।

वीवो फ्रीडम कार्निवल सेल
इस सेल में यूजर्स को काफी फायदा मिलेगा। वीवो फ्रीडम कार्निवल सेल में सिर्फ इन दोनों स्मार्टफोन पर ही नहीं ब्लकि बाकी स्मार्टफोन पर भी डिस्काउंट और कैशबैक मिलने वाला है। इसके अलावा यूएसबी केबल और ईयरफोन को सिर्फ 72 रुपए में बेजा जाएगा क्योंकि भारत इस बार अपना 72वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है।
Vivo Nex और Vivo V9 पर शानदार ऑफर्स
इस सेल में ग्राहकों को डिस्काउंट, कैशबैक ऑफर्स, कूपन डील जैसी कई सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इसी सेल में वीवो नेक्स और वीवो वी9 को भी बेचा जाएगा। लिहाजा यूजर्स के पास वीवो नेक्स और वीवो वी9 जैसे स्मार्टफोन को एकदम कम दाम में खरीदने का सुनहरा मौका है। आपको बता दें कि 7 अगस्त से 9 अगस्त के बीच में चलने वाली इस सेल के दौरान हर दिन दोपहर 12 बजे वीवो नेक्स और वीवो वी9 के लिए फ्लैश सेल की शुरुआत होगी और स्टॉक खत्म होने तक जारी रहेगी।
सेल में भरपूर ऑफर्स और कैशबैक
इन सबके अलावा इस सेल के दौरान ग्राहकों को 4000 रुपए तक का कैशबैक भी मिलेगा। वहीं वीवो इस सेल में अपने सभी स्मार्टफोन पर बिना ब्याज वाली ईएमआई स्कीम भी दे रही है। इसके अलाव वीवो का कुछ स्मार्टफोन जैसे वीवो नेक्स, वीवो वी9 और वीवो एक्स 21 को खरीदने पर यूज़र्स को 1200 रुपए का ब्लूथूट डिवाइस फ्री मिलेगा। जबकि वीवो वी7 और वीवो वी7+ को खरीदने पर क्रमश: 2,000 और 3,000 रुपए के कूपन भी दिए जाएंगे। इन कूपन को कुछ खास स्मार्टफोन या एक्सेसरीज के साथ ही इस्तेमाल किया जा सकेगा। इस शानदार वीवो फ्रीडम कार्निवल सेल को 6 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बचे से शुरू किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications