Home
News

5000mAh की बैटरी, 50MP कैमरे के साथ Vivo इस दिन भारत में लॉन्च करेगा यह तूफानी फोन

Vivo भारत में 20 जुलाई को दोपहर 12 बजे एक नया बजट स्मार्टफोन पेश करने जा रहा हैं और यह एक आधिकारिक घोषणा है। जी हाँ, Vivo T1X (वीवो टी1एक्स) इंडिया की लॉन्च डेट कन्फर्म हो गई है। और यह फोन कई अन्य ब्रांड्स के बजट स्मार्टफोन को टक्कर दे सकता है। हालांकि कंपनी ने कीमत का अभी तक खुलासा नहीं किया है लेकिन मलेशिया में पहले से उपलब्ध है इस कारण अंदाजा लगाया जा सकता है। आइये इस फोन के बारे में जानते हैं थोड़ी डिटेल्स में।

50MP कैमरे के साथ Vivo इस दिन भारत में लॉन्च करेगा यह तूफानी फोन

Vivo T1X भारत में 20 जुलाई को होगा लॉन्च

Vivo T1X इंडिया वेरिएंट मलेशिया में लॉन्च किए गए वेरिएंट जैसा ही मिल सकता है। कंपनी द्वारा जारी किए गए टीज़र से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फोन दो कलर ऑप्शन - ब्लू और ब्लैक में लॉन्च होगा। जिसमें रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल के अंदर डुअल कैमरा सेटअप दिया हुआ मिलेगा।

Vivo T1X के प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स

अन्य फीचर्स और स्पेक्स की बात करें, तो अगर Vivo T1X 4G जो मलेशिया में लॉन्च हुआ था उन्हीं स्पेक्स के साथ आता है, तो हमें इस डिवाइस में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर मिलेगा। डिवाइस को 64GB और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ 4GB/6GB RAM के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है।

बैटरी की बात करें, तो Vivo T1X फोन में हुड के नीचे 5000 mAhकी बैटरी के साथ पैक किया जा सकता है जैसा मलेशिया में किया गया है। और यह 18W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

T1X में बड़ा 6.58-इंच का फुल HD+ IPS LCD मिलता है और स्क्रीन में वॉटरड्रॉप नॉच है और यह 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

50MP कैमरे के साथ Vivo इस दिन भारत में लॉन्च करेगा यह तूफानी फोन

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें, तो Vivo T1X मलेशियाई वेरिएंट में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें आपको दो 2MP सेंसर के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। टीजर से पता चलता है कि इंडिया वेरिएंट में डुअल कैमरा सेटअप मिलने वाला है। हालांकि कंपनी ने इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है। उम्मीद की जा रही है कि इस फोन के फ्रंट में 8MP का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कैमरा मिलेगा।

Vivo T1X की भारत में संभावित कीमत

कंपनी ने भारत में अभी Vivo T1X की कीमत का खुलासा नहीं किया है लेकिन इसकी प्राइस करीब 15,000 रुपये तक हो सकती है। साथ ही कई स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन के साथ पेश किया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo is going to launch a new budget smartphone in India on July 20. Yes, the launch date of Vivo T1X India has been confirmed. And this phone can compete with the budget smartphones of many other brands. Although the company has not disclosed the price yet it is already available in Malaysia.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X