Vivo के इस 28000 रुपये वाले 5G फोन को ऐसे लें 7000 रुपये से कम में!
कुछ समय पहले पेश किया गया Vivo V25 5G अब भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध है। स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और वीवो डॉट कॉम के साथ-साथ देशभर के ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। साथ ही आपको बता दें हैंडसेट को इस महीने की शुरुआत में कलर चेंजिंग फ्लोराइट एजी बैक पैनल के साथ लॉन्च किया गया था।
Vivo V25 5G की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है। फोन के बेस मॉडल में 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज क्षमता है। एक और 12GB रैम वैरिएंट की कीमत ₹31,999 है। यह 256GB स्टोरेज के साथ आता है।
Vivo V25 5G: ऑफर्स और डिस्काउंट
-- आपको बताते चले स्मार्टफोन खरीदारों को HDFC, ICICI और SBI बैंक कार्ड पर 2,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा ।
-- वीवो इंडिया स्टोर पर ₹2,000 तक का एक्सचेंज बोनस भी है। फ्लिपकार्ट पर आसान खरीद विकल्पों में 4,667 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाली नो-कॉस्ट ईएमआई शामिल है।
-- कीमत और कम करने के लिए आपको एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ उठाना होगा।
-- बता दें कि अपने पुराने फोन के बदले में इस स्मार्टफोन को खरीदकर आप 19 हजार रुपये तक कि बचत कर सकते है।
-- अगर आपको इस ऑफर का पूरा लाभ मिल जाता है तो आप Vivo V25 5G को 6,499 रुपये में खरीद सकते है।
Vivo V25 5G: स्पेसिफिकेशन्स
-- Vivo V25 5G में 6.44 इंच का फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रेजोल्यूशन 1080x2404 पिक्सल है और रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज है।
-- डिवाइस मीडियाटेक डाइमेंशन 900 SoC द्वारा संचालित है और इसमें 256GB तक रैम है।
-- हैंडसेट एंड्रॉइड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित वीवो के फनटच ओएस 12 पर चलता है।
Vivo V25 5G: कैमरा और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
-- Vivo V25 5G में 12 जीबी तक रैम है। स्मार्टफोन 8GB तक रैम का उपयोग करने के लिए एक्सटेंडेड रैम 3.0 फीचर के साथ आता है।
-- कैमरा कि बात करें तो हैंडसेट में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सिस्टम है।
-- 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP मैक्रो सेंसर के साथ 64MP का मेन सेंसर है।
-- आगे की तरफ, हैंडसेट में 50MP का आई AF सेल्फी कैमरा है।
-- Vivo V25 5G में एक डेडिकेटेड व्लॉग मोड है। डिवाइस में 4,500mAh की बैटरी है। यह 44 वाट तक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देता है।
Vivo V25 5G: रंग बदलने वाला फ़ोन
-- Vivo V25 5G भी रंग बदलने वाला फोन है। इसका रियर पैनल धूप के संपर्क में आने पर रंग बदलता है।
-- डुअल-बैंड वाई-फाई (2.4GHz और 5GHz), ब्लूटूथ v5.2, GPS और एक USB टाइप-C पोर्ट फोन में कनेक्टिविटी फीचर है।


Click it and Unblock the Notifications







