Home
News

Vivo V7 24एमपी सेल्फी कैमरा फोन आज भारत में होगा लॉन्च, देखें लाइव

By Agrahi
Vivo V7 फर्स्ट इम्प्रैशन

चाइना की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी विवो का अपने नए स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है। इस नए फोन का नाम है vivo v7 और यह 24एमपी सेल्फी कैमरा फोन है। इसी के साथ कंपनी Vivo V7 + भी लॉन्च करेगी जो कि बड़ी डिस्प्ले और बेहतर बैटरी बैकअप के साथ आएगा। इन स्मार्टफोन का लॉन्च लाइव आप फेसबुक और यूट्यूब पर देख सकते हैं।

Vivo V7 24एमपी सेल्फी कैमरा फोन आज भारत में होगा लॉन्च, देखें लाइव

Vivo V 7 और Vivo V7 + की हाईलाइट है इसका फुल व्यू डिस्प्ले. बता दें कि इन दिनों स्मार्टफोन ब्रांड्स का फोकस डिस्प्ले पर भी खास है। हाल ही में सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस8, एस8+ और गैलेक्सी नोट 8 में इनफिनिटी डिस्प्ले दिया है। वहीँ घरेलू स्मार्टफोन निर्माता माइक्रोमैक्स ने भी इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ नया फोन मार्केट में उतारा है, श्याओमी भी इसी की तैयारी में हैं।

Vivo V7 24एमपी सेल्फी कैमरा फोन आज भारत में होगा लॉन्च, देखें लाइव

कहा जा रहा है कि वीवो का यह नया स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एस8 के तरह ही दिखेगा। इस फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन भी सामने आए हैं, जिनमें फोन के डिस्प्ले 5 इंच और 5.7 इंच के बताए गए हैं। यह दोनों स्मार्टफोन मेटल और ग्लास कंस्ट्रक्शन के साथ आते हैं। यह स्मार्टफोन मिड रेंज में पेश हो सकते हैं, इनमें कंपनी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 और 660 प्रोसेसर देगी। यह प्रोसेसर 6जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। कहा जा रहा है कि कंपनी का यह स्मार्टफोन एंड्रायड 7.0 पर काम करता है।

न की से जुड़ी लीक्स में बताया गया है कि वीवो वी7 की 19,999 रुपए के करीब हो सकती है, जबकि वीवो वी7+ की कीमत 27,999 रुपए तक होगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo V7 and ViVo V7 Plus are going to launch in India today. Read more about the phones and specificatons.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X