Vivo जल्द लॉन्च करेगा Vivo V25 Series कलर चेंजिंग 5G स्मार्टफोन, कीमत और जबरदस्त फीचर्स हुआ लीक
Vivo अपना नया स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च करने वाला है. कंपनी के इस शानदार फीचर्स वाले स्मार्टफोन Vivo V25 Series पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है. वहीं इन हैंडसेट के कुछ फीचर्स पहले से ही लीक हो चुके हैं. अब एक रिपोर्ट ने Vivo V25 Pro की संभावित लॉन्च डेट के साथ-साथ इसकी बिक्री की तारीख का भी खुलासा किया है. Vivo V25 Pro Top end model of the series होगा, जिसमें जबरदस्त फीचर्स के साथ बहुत कुछ मिलेंगे.

Vivo V25 Pro Launch Date
91 Mobiles Hindi से मिली जानकारी के अनुसार, Vivo V25 Pro भारत में 17 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा. वहीं यह Smartphone 25 अगस्त को देश में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इस फोन को लेकर यूजर्स काफी खुश हैं.
Vivo V25 Pro Specifications
Vivo V25 Pro 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले को स्पोर्ट करेगा. इसमें पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा (Triple Camera) सिस्टम होगा, जिसके नेतृत्व में OIS-सहायता प्राप्त 64MP प्राइमरी शूटर होगा. आगे की तरफ, इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP का स्नैपर होगा.

Vivo V25 Pro Price In India
Vivo V23 Pro को दो मेमोरी कॉन्फिगरेशन में आने के लिए तैयार किया गया है. Vivo V23 Pro में 8GB + 128GB और 12GB + 256GB के साथ आएगा. वहीं बेस वेरिएंट की कीमत 40,000 रुपये से कम हो सकती है.
इसे भी पढ़ें : एक साथ पढ़े technology से जुड़ी ये बड़ी खबरे, एक ही जगह
Vivo V25 Pro Design
बता दें कि Vivo V25 Pro अपने पिछले Vivo V23 प्रो की तरह इसके पिछले हिस्से पर रंग बदलने वाले फ्लोराइट एजी ग्लास (Fluorite Ag Glass) के साथ आएगा. यह मीडियाटेक डाइमेंशन 1300 SoC द्वारा संचालित होगा, जो OnePlus Nord 2T और Oppo Reno 8 के अंदर पाया जाता है.
Vivo V25 Pro Battery
सॉफ्टवेयर के मोर्चे पर यह एंड्रॉइड 12 (Android 12) पर आधारित फनटच ओएस 12.1 को बूट करेगा, यह 66W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगा. संक्षेप में, फोन वीवो एस वी15 प्रो का संशोधित संस्करण होगा.
लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.


Click it and Unblock the Notifications