Home
News

फोटोग्राफी में DSLR को देगा मात! Vivo जल्द ला रहा धांसू फोन; डिजाइन भी होगा बेहद खूबसूरत

Vivo X200 Ultra: Vivo फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए एक तगड़ी स्मार्टफोन सीरीज लेकर आ रहा है। कंपनी ने लॉन्च से पहले इसकी झलक दिखाना शुरू कर दिया है। कंपनी पहले सीरीज के Vivo X200s और Vivo X200 Ultra को चीन में लॉन्च करेगी। फिलहाल, सीरीज की सटीक लॉन्च डेट नहीं आई है, लेकिन यूजर्स के बीच खास बज बन गया है।

हाल ही में वीवो एग्जिक्यूटिव ने एक्स200 अल्ट्रा के कैमरा की एक इमेज शेयर की है, जिसमें इसके कैमरा को आईफोन 16 प्रो मैक्स के कैमरा से कंपेयर किया गया है। वीवो की अपकमिंग सीरीज किन मायनों में खास हो सकती है और इसमें क्या फीचर्स दिए जा सकते हैं। सब यहां बताने वाले हैं।

Vivo X200 Ultra का टीजर जारी, iPhone 16 प्रो मैक्स से भी होगा पतला

Vivo X200 Ultra की कैमरा डिटेल

टीजर से पता चलता है कि नया फोन iPhone 16 प्रो मैक्स से पतला होगा, जो 8.3mm मोटा है। इसमें खास कैमरा बटन और शानदार डिजाइन मिलेगा। टीजर इमेज में वीवो X200 अल्ट्रा के राइट साइड में एक खास कैमरा बटन दिखाया गया है, जिसके साथ एक छोटी नीली स्ट्रिप है। माना जा रहा है कि यह बटन टू-स्टेज शटर बटन की तरह काम करेगा। साथ ही, यह स्लाइडिंग एक्शन को सपोर्ट करेगा, जिससे यूजर्स कंट्रोल्स जैसे जूम या ब्राइटनेस को एडजस्ट कर सकेंगे।

दो इमेजिंग चिप्स के साथ बेहतर फोटोग्राफी का मजा

एक अलग टीजर में वीवो ने कन्फर्म किया कि X200 अल्ट्रा में दो खास इमेजिंग चिप्स होंगी। पहली चिप V3+ इंडिपेंडेंट चिप होगी, जो फोटो की पोस्ट-प्रोसेसिंग करेगी, जैसे नॉइज रिडक्शन और शार्पनिंग। दूसरी चिप VS1 प्री-प्रोसेसिंग चिप (PreISP) होगी, जो एक्सपोजर, फोकस और इमेज स्टैकिंग को बेहतर बनाएगी। वीवो का दावा है कि X200 अल्ट्रा प्रोफेशनल SLR-लेवल की पोर्ट्रेट फोटोज देगा, जिसमें नया ट्रिपल फ्लैश सिस्टम भी होगा।

वीवो X200 अल्ट्रा एक्सपेक्टेड डिटेल

कैमरा- फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 200MP सैमसंग HP9 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और दो 50MP सोनी LYT-818 सेंसर दिए जाने की बात कही गई है।

प्रोसेसर और बैटरी- यह फोन स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से लैस होगा और इसमें 6,000mAh की बैटरी होगी, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

ग्लोबल लॉन्च- वीवो X200 अल्ट्रा का ग्लोबल लॉन्च अभी साफ नहीं है, क्योंकि पिछला X100 अल्ट्रा सिर्फ चीन में ही लॉन्च हुआ था। फिलहाल इसके इंडिया लॉन्च के बारे में भी कुछ नहीं जा सकता है।

वीवो X200 अल्ट्रा फोटोग्राफी और परफॉर्मेंस के मामले में एक दमदार फ्लैगशिप फोन होने की उम्मीद है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X