Home
News

फेस अनलॉक फीचर के साथ Vivo Y71i भारत में लॉन्च, कीमत 8,990 रुपए

By Neha Kashyap

Vivo ने एक बार फिर अपने कस्टमर्स के लिए एंट्री लेवल स्मार्टफोन Vivo Y71i भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को भारत में 8,990 रुपए में लॉन्च किया है। बता दें कि इस साल अप्रैल में वीवो ने भारत में Vivo Y71 भी लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 10,990 रुपए थी। अब कंपनी ने इस फोन का अपग्रेड वर्जन पेश किया है। वीवो के फैन्स इस स्मार्टफोन को ऑफलाइन मार्केट में सभी रिटेल स्टोर से खऱीद सकेंगे। आइए जानते हैं इस फोन के सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

फेस अनलॉक फीचर के साथ Vivo Y71i भारत में लॉन्च, कीमत 8,990 रुपए

वीवो Y71i में 6 इंच का फुल व्यू एचडी प्लस डिसप्ले दिया है, जो 1440 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। फोन के स्क्रीन का ऑस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है। फोन की बड़ी स्क्रीन को पावर देने के लिए कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 3360mAh की बैटरी दी है। ये स्मार्टफोन ओक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रेगन प्रोसेसर के साथ आता है।

वीवो के इस एंट्री लेवल स्मार्टफोन में 2GB रैम दिया है। इंटरनल स्टोरेज की बात करें, तो ये 16 जीबी का है। फोन का स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है, जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है।

डुअल सिमकार्ड सपोर्ट के साथ आने वाले वीवो Y71i में 4G LTE, ब्लूटूथ, वाईफाई और जीपीएस दिया है। ये स्मार्टफोन एंड्रॉइड 8.1ऑरियो ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ कंपनी के अपने ऑपरेटिंग सिस्टम FunTouch OS 4.0 पर चलता है।

अगर वीवो Y71i की तुलना कंपनी के पिछले हैंडसेट वीवो Y71 से की जाए, तो इसमें कैमरा और बैटरी के अलावा प्रोसेसर, रैम, स्टोरेज और बैटरी का फर्क है। वीवो Y71 ऑक्टा-कोर क्वालकोम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर से लैस है। ये फोन 3GB रैम और 16GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

ये भी पढ़ें- 13MP डुअल कैमरा के साथ itel A62 लॉन्च, कीमत 7,499 रुपए

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo on wednesday launched the Y71i with a 18:9 aspect ratio display and Face Unlock Feature in India for Rs 8,990.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X