ये टेलीकॉम कंपनी प्रीपेड और पोस्टपेड यूजर्स को दे रही है फ्री IPL टिकट
पॉपुलर टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन के प्रीपेड और पोस्टपेड यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है। ये कंपनी अपने दोनों कस्टमर्स को फ्री IPL टिकट दे रही है। दरअसल कंपनी ने Unofficial Sponsor of Fans कॉन्टेस्ट आयोजित किया है।
यूजर्स को इस कॉन्टेस्ट में भाग लेना होगा और इसे जीतने पर फ्री आईपीएल टिकट मिलेगा। इतना ही नहीं स्टेडियम तक जाने के लिए कंपनी विनर्स को कैब भी प्रोवाइड करेगी। यानी आपको सिर्फ कॉन्टेस्ट जीतना है, जिसके बाद फ्री टिकट और कैब के जरिए आप आईपीएल मैच का मजा ले सकेंगे।

वोडाफोन अनऑफिशियल स्पांसर ऑफ फैन्स कॉन्टेस्ट सिर्फ दिल्ली एनसीआर में मौजूद प्रीपेड और पोस्टपेड कस्टमर्स के लिए पेश किया गया है। इस कॉन्टेस्ट में यूजर्स को कुछ सवालों के जवाब देने होंगे और उसके बाद विजेता को फ्री आईपीएल मैच का टिकट और फिरोजशाह कोटला स्टेडियम तक फ्री कैब राइड का मौका मिलेगा।
इस गेम में हिस्सा लेने के लिए यूजर्स को सबसे पहले माय वोडाफोन ऐप डाउनलोड करना होगा और इसके बाद कॉन्टेस्ट में पूछे गए कुछ सवालों का जवाब देना होगा। इस कॉन्टेस्ट में यूजर्स गेम के दौरान 80 मैचों के टिकट जीत सकते हैं। इसके अलावा हर मैच में आईफोन जीतने का भी मौका होगा।

बता दें कि इस तरह के आईपीएल ऑफर पेश करने वाली वोडाफोन पहली कंपनी नहीं है। रिलायंस जियो और भारती एयरटेल भी अपने कस्टमर्स के लिए आईपीएल कॉन्टेस्ट पेश कर चुकी है। भारती एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए एक क्विज गेम Airtel TV Free Hit पेश किया है।
जियो ने दो नए प्रोग्राम शुरू किए हैं, जिसमें यूजर्स आईपीएल के साथ क्रिकेट मैच भी खेल सकेंगे और क्रिकेट कॉमेडी शो देख सकेंगे। 251 रुपए के प्लान के अलावा अन्य ऑफर की बात करें, तो लाइव मोबाइल गेम जियो क्रिकेट प्ले लॉग को देश में किसी भी स्मार्टफोन पर खेला जा सकेगा। इसके तहत 11 भाषाओं में 7 हफ्ते में 60 मैच होंगे। जियो ने कहा कि इस गेम के विजेता को मुंबई में मकान, 25 कारें व करोड़ों का कैश इनाम में मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications







