Home
News

199 रुपए में ये कंपनी दे रही है 28जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉल्स

By Neha

टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन पिछले कुछ दिनों में कई प्लान्स पेश कर चुकी है। इनमें ज्यादातर प्रीपेड प्लान हैं। वोडाफोन अपने नए प्लान के जरिए रिलायंस जियो को टक्कर देने की पूरी तैयारी में है। कंपनी ने कुछ दिनों पहले ही तीन नए प्रीपेड प्लान पेश किए थे। कंपनी ने बुधवार को एक नए प्रीपेड डेटा और कॉलिंग प्लान पेश किया है। इस प्लान की कीमत 199 रुपए है, जिसमें यूजर्स को हर रोज 1जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस प्लान में डेटा के अलावा यूजर्स को कॉलिंग के लिए हर रोज 250 मिनट फ्री मिलेंगे।

199 रुपए में ये कंपनी दे रही है 28जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉल्स

वोडाफोन इंडिया ने 199 रुपए का डेटा और कॉलिंग प्लान पेश किया है। इस प्लान में यूजर्स को कॉलिंग के लिए रोजाना 250 मिनट फ्री कॉल मिलेंगे। यूजर्स हफ्ते में 1,000 मिनट फ्री कॉल कर पाएंगे और ये लिमिट खत्म होने के बाद 30 पैसे प्रति मिनट कॉल के लिए चार्ज किया जाएगा। वोडाफोन ने ये प्लान दिल्ली-NCR सर्किल के प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश किया है।

इस प्लान में यूजर्स एक हफ्ते में 300 से अधिक (यूनिक) अलग-अलग नंबरों पर कॉल नहीं कर सकेंगे। अगर 300 यूनिक नंबर की लिमिट पार करते ही 30 पैसे प्रति मिनट पर चार्ज किया जाएगा। बता दें कि वोडाफोन ने हाल ही में अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए 349 रुपए वाला प्लान पेश किया। इस प्लान में यूजर्स को हर रोज 1.5जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल ऑफर किया जा रहा है। बता दें कि इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों के लिए होगी।

वोडाफोन के इस प्लान का मुकाबला रिलायंस जियो के 309 रुपए वाले डेटा प्लान से है। जिसमें यूजर्स को हर रोज करीब 1जीबी डेटा मिलता है। जियो के इस प्लान की वैलिडिटी 49 दिनों के लिए होती है। ऑगमेंटेड रिएलिटी के हैं दीवाने तो अभी डाउनलोड करें ये 5 फ्री गेम्स ऐप जियो की ही तरह वोडाफोन के इस प्लान में भी फ्री रोमिंग मिलेगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vodafone offers 1GB data and unlimited calls at 199 Rupees for yheir prepaid users.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X